Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Ranbir और Alia की शादी से फिल्ममेकर को होगा नुकसान, जानें- क्यों फैली ऐसी अफवाहें?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर फैंस एक्साइडेट हैं और इस बीच ऐसी खबरें फैल रही हैं कि इस शादी से उनकी पहली फिल्म को नुकसान पहुंच सकता है.

Latest News
Ranbir और Alia की शादी से फिल्ममेकर को होगा नुकसान, जानें- क्यों फैली ऐसी अफवाहें?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही 7 फेरे लेने वाले हैं. दोनों की शादी (wedding) 14 को होने वाली है. बुधवार यानी 13 अप्रैल से ही दोनों की प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो चुकी हैं. इस बीच आलिया- रणबीर की फिल्म 'बह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर भी चर्चाएं हैं. ये फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आलिया- रणबीर की शादी की वजह से बह्मास्त्र की कमाई प्रभावित हो सकती है. 

ब्रह्मास्त्र की कमाई पर पड़ेगा असर?

बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ब्रह्मास्त्र की रिलीज से कुछ महीने पहले ही शादी करने का फैसला उनकी साथ में पहली फिल्म को जानबूझ कर नुकसान पहुंचाने के बराबर है. फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इस रिपोर्ट में ट्रेड एनालिस्ट के हवाले से कहा गया है कि बॉलीवुड की ए-लिस्ट जोड़ी शादी के बाद जब भी फिल्म में साथ नजर आई है वो फिल्म ही पिट गई. ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि आलिया और रणबीर दोनों की ही फैन फॉलोइंग पर असर पड़ सकता है, दोनों की शादी से निराश फैंस उनसे मुंह फेर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  Alia- Ranbir की हल्दी सेरेमनी में पहुंचीं करिश्मा-करीना, दुल्हन के पिता और दूल्हे की मां भी आईं नजर

ये भी पढ़ें-  VIDEO: आज Ranbir Kapoor के नाम की मेहंदी रचाएंगी Alia Bhatt, गणेश पूजा से पहले घर के बाहर लगी तगड़ी सिक्योरिटी

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ए-लिस्ट जोड़ियों की कैमिस्ट्री शादी के बाद पहले की तरह नहीं चलती है. उदाहरण के लिए - अजय देवगन और काजोल दोनों के शादी करने के बाद 'इश्क' और 'प्यार तो होना ही था' जैसी फिल्में हिट नहीं हुई. इसी तरह अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी एक साथ फिल्मों मे नजर नहीं आते हैं. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement