Advertisement

Ranbir Alia Wedding से वायरल हुआ बर्तन वाला वीडियो, लोग बोले- ये तो पड़ोसी की शादी है!

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों को ये पड़ोसी की शादी लग रही है.

Latest News
Ranbir Alia Wedding से वायरल हुआ बर्तन वाला वीडियो, लोग बोले- ये तो पड़ोसी की शादी है!

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी को लेकर खबरें तेज हो गई हैं. आलिया और रणबीर के परिवार से भले ही किसी ने भी शादी को लेकर कोई अपडेट शेयर ना की हो लेकिन पपराजी उनके फैंस को पल-पल की खबर दे रहे हैं. इन सबके बीच हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है जिसमें आलिया-रणबीर की शादी में इस्तेमाल होने वाले बर्तन दिखाई दे रहे हैं. सुपरस्टार कपल की ग्रैंड शादी के दौरान ये बर्तन वाला वीडियो देखकर  कई लोग हैरान रह गए हैं और कहते दिखाई दे रहे हैं कि ऐसे इंतजाम तो आम लोगों की शादियों में भी होते हैं.

वायरल हुआ वीडियो

रणबीर-आलिया की शादी से एक वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है जिसमें वेडिंग वेन्यू के बाहर एक लोडर गाड़ी खड़ी दिख रही है और इस गाड़ी में टेंट हाउस से मंगवाए गए हलवाई वाले बर्तन भरे हुए हैं. इन बर्तनों के रखवाली के लिए गाड़ी में एक शख्स बैठा हुआ है. इस वीडियो को देखकर मालूम होता है कि आलिया-रणबीर की शादी में देश-विदेश के लजीज व्यंजन देसी स्टाइल में तैयार किए जाएंगे. यहां देखें वायरल हो रहा ये बर्तन वाला वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- VIDEO: कैमरे की नजर से बचने के लिए पर्दों से ढका गया Ranbir Kapoor का घर

ये भी पढ़ें- इस दिन सात फेरे लेंगे Ranbir Kapoor-Alia Bhatt, खुद कन्फर्म की तारीख!

फैंस के दिलचस्प रिएक्शन

ये खास वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस पर मिल रहे फैंस के रिएक्शन को देखें तो कई लोगों को अपने पड़ोसी की शादी याद आ गई है तो कई आम लोगों की तरह शादी के इंतजाम देखकर हैरान रह गए. बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आलिया-रणबीर की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी जो 17 अप्रैल को सात फेरों पर जाकर खत्म होंगी.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement