Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

वायरल हो रहा है Ranbir-Alia का हल्दी सेरेमनी Video, जानें- क्या है सच्चाई?

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt के एक वायरल वीडियो को हल्दी सेरेमनी का वीडियो समझा जा रहा है लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है.

Latest News
वायरल हो रहा है Ranbir-Alia का हल्दी सेरेमनी Video, जानें- क्या है सच्चाई?

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt Brahmastra Song

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को लेकर उनके परिवार- रिश्तेदारों के साथ-साथ फैंस और मीडिया भी काफी एक्साइटेड हैं. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों की वेडिंग सेरेमनी (Wedding Ceremony) को लेकर तरह- तरह की खबरें वायरल होती दिख जाती हैं. वहीं, हाल ही में #Raalia का एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है जिसे देखकर कई फैंस इसे रणबीर-आलिया की हल्दी सेरेमनी (Haldi Ceremony) का वीडियो समझ रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है.

वायरल हुआ यह वीडियो

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया और रणबीर रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. आलिया ने पीले रंग का खूबसूरत आउटफिट पहना हुआ है और रणबीर रेड कलर की शर्ट में दिखाई दे रहे हैं. लाल- पीले रंग के आउटफिट, उड़ते हुए फूलों और मंदिर में #Raalia को पूजा करते देख फैंस को ये आलिया-रणबीर की हल्दी सेरेमनी का वीडियो लग रहा है लेकिन असल में ये वीडियो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) का पहला गाना है. जिसमें पहली बार रणबीर-आलिया स्क्रीन पर रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

 

ये भी पढ़ें- Alia- Ranbir Wedding: प्रीवेडिंग रस्में शुरू, Photos में खूबसूरत नजर आईं रणबीर की होने वाली सासू मां

ये भी पढ़ें- क्या टल गई है Alia Bhatt- Ranbir Kapoor की शादी? दुल्हन के भाई राहुल भट्ट ने बताई वजह

अयान ने बताई सच्चाई

अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'ब्रह्मास्त्र' के पहले गाने का वीडियो शेयर किया है और इस गाने को अयान ने रणबीर-आलिया के लिए गिफ्ट बताया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'रणबीर और आलिया के लिए और जल्द ही शुरू होने जा रही उनके नए सफर के लिए. रणबीर और आलिया मेरे सबसे करीबी और दुनिया के सबसे प्यारे इंसान... मुझे खुशी और सुरक्षित महसूस करवाने वाले... जिन्होंने मेरी जिंदगी को पूरा कर दिया और खुद को पूरी तरह निस्वार्थ होकर इस फिल्म को सौंप दिया. फिल्म में उनके मिलन का ये वीडियो यानी गाना 'केसरिया' हमें शेयर करना ही था. उन्हें सेलीब्रेट करने के लिए और उन्हें गिफ्ट देने के लिए'. बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' का टीजर रिलीज हो चुका है और बताया जा रहा है कि ये फिल्म इसी साल सितंबर महीने में रिलीज हो सकती है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement