Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

4000 करोड़ की 'रामायण' के रणबीर कपूर और यश भी रह गए पीछे, जानिए भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा एक्टर कौन

Highest Paid Actor in Indian Cinema: 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर और यश की फीस जानकर आप चौंक जाएंगे. जानिए भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा और अमीर अभिनेता कौन है.

Latest News
4000 करोड़ की 'रामायण' के रणबीर कपूर और यश भी रह गए पीछे, जानिए भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा एक्टर कौन

Image Credit: AI

Add DNA as a Preferred Source

Highest Paid Actor in Indian Cinema: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म 'रामायण' इन दिनों फैंस के बीच सबसे बड़ा चर्चा का विषय बनी हुई है. दो भागों में विभाजित इस मेगा-बजट वाली फिल्म को दिवाली 2026 और दिवाली 2027 के खास मौकों पर रिलीज करने की तैयारी है. 4000 करोड़ के विशाल बजट में तैयार हो रही इस महाकाव्य फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, अरुण गोविल जैसे देश के कई दिग्गज कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरते नजर आएंगे. पर जितनी चर्चा इस भव्य सेट और किरदारों की है, उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां कलाकारों की भारी-भरकम फीस बटोर रही हैं. हालांकि मेगा बजट वाली फिल्म में रोल प्ले करने के बाद इनकी फीस इतनी नहीं है कि ये देश के सबसे अमीर एक्टर से आगे निकल पाए. दरअसल, हम यहां आपको रामायण स्टार रणबीर कपूर और यश की कमाई के साथ एक ऐसे एक्टर के बारे में बताएंगे, जो संपत्ति के मामले में इन दोनों से काफी आगे हैं.

रणबीर कपूर की फीस और कुल संपत्ति

फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे लोकप्रिय अभिनेता रणबीर कपूर की लोकप्रियता 'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद और अधिक ऊंचाई पर पहुंच गई है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर की कुल नेटवर्थ करीब 369 से 400 करोड़ रुपये के आसपास है. वह फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ प्रॉफिट शेयरिंग डील, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश के जरिए भी तगड़ी कमाई करते हैं. नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए रणबीर को दोनों भागों को मिलाकर कुल 150 करोड़ रुपये (यानी प्रति पार्ट 75 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम फीस मिल रही है, जो उनके करियर की सबसे बड़ी कमाई है.

साउथ सुपरस्टार यश की नेटवर्थ

कन्नड सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश इस बार सबसे चुनौतीपूर्ण और शक्तिशाली माने जाने वाले पात्र लंकापति रावण के किरदार में नजर आएंगे. खास बात यह है कि अभिनय के अलावा यश इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर के रूप में भी जुड़े हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश इस फिल्म के दोनों भागों के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये बतौर फीस ले रहे हैं. इसके अलावा डिस्ट्रीब्यूशन प्रॉफिट शेयर में भी उनकी हिस्सेदारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ सुपरस्टार यश की कुल नेटवर्थ लगभग 50 से 65 करोड़ रुपये है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

भारतीय सिनेमा का सबसे अमीर एक्टर कौन?  

अगर बात पूरे भारतीय सिनेमा के सबसे अमीर और महंगे अभिनेता की करें, तो बॉलीवुड के 'किंग' माने जाने वाले शाहरुख खान संपत्ति और ब्रांड वैल्यू के मामले में सभी को पीछे छोड़ चुके हैं. शाहरुख खान की कुल अनुमानित नेट वर्थ लगभग 7500 करोड़ रुपये है. उनकी यह संपत्ति उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के अलावा उनके प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट', आईपीएल फ्रेंचाइजी 'कोलकाता नाइट राइडर्स' (KKR) और दुनिया भर में फैले रियल एस्टेट निवेश व वैश्विक ब्रांड विज्ञापनों से जुड़ी है. ग्लोबल स्तर पर भी वह कई नामी हॉलीवुड सितारों को पछाड़कर शीर्ष पर बने हुए हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement