Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

रामानंद सागर की परपोती Sakshi Chopra की अतरंगी जींस देखकर कनफ्यूज हो गए लोग

तस्वीरों में साक्षी ने हॉल्टर नेक टॉप के साथ अजीबोगरीब कटिंग वाली पैंट पहनी हुई है. साक्षी चोपड़ा का यह अंदाज लोगों को कुछ खास पंसद नहीं आया.

रामानंद सागर की परपोती Sakshi Chopra की अतरंगी जींस देखकर कनफ्यूज हो गए लोग

Sakshi Chopra weird look

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फैशन के नाम पर अब सेलेब्रिटीज कुछ भी एक्सपेरिमेंट करते नजर आते रहते हैं. आजकल तो ट्रेंड ही बन गया है कि अतरंगी ड्रेस पहनो और अटेंशन पाओ. इस ट्रेंड को फॉलो करने के मामले में सबसे ऊपर Urfi Javed हैं. वह हर दिन कुछ न कुछ नया करती नजर आती हैं लेकिन इस रेस में वह अकेली नहीं है. रामानंद सागर की परपोती Sakshi Chopra भी आए दिन अपने अजब-गजब फैशन सेंस की वजह से खबरों में रहती हैं. इस वजह से कई बार उनकी तुलना उर्फी जावेद से भी होती है.  

साक्षी चोपड़ा की कुछ तस्वीरें फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में साक्षी ने हॉल्टर नेक टॉप के साथ अजीबोगरीब कटिंग वाली पैंट पहनी हुई है. साक्षी चोपड़ा का यह अंदाज लोगों को कुछ खास पंसद नहीं आया. एक यूजर ने लिखा, 'यह और उर्फी एक दूसरे को जबरदस्त कॉम्पिटीशन देती हैं.' एक ने लिखा, 'यह उर्फी की दूसरी बहन है जो मेले में खो गई थी.' एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, और शख्स ने लिखा है, 'क्या फैशन है ये यार...इसका तो अलग ही चल रहा है.'. साक्षी की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग उन्हें ठीक वैसे ही ट्रोल करने में जुटे हुए हैं जिस तरह से लोग उर्फी जावेद के फैशन सेंस की मजाक बनाते हैं.

 

क्या करती हैं साक्षी चोपड़ा? 

अगर आप भी इस बात से अनजान हैं कि रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की परपोती करती क्या हैं? तो आपको बता दें कि साक्षी सिंगर हैं और वह गाने लिखती भी हैं. उन्होंने कैलिफोर्निया में एक्टिंग क्लासेस भी ली हैं. उन्होंने म्यूजिक वीडियो 'फीलिंग गुड' से डेब्यू किया था और वह सोशल मीडिया पर छा गई थीं.

ये भी पढ़ें:

1- रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी Gangubai Kathiawadi, उठी बैन की मांग

2- मिलिए 'गब्बर सिंह' की बेटी Ahlam Khan से, अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस हैं और फिल्मों से रहती हैं दूर

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement