Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 15 से निकलने पर छलका Rakhi Sawant का दर्द, रोते रोते बोलीं- मैं टिशू पेपर नहीं

राखी बात करते हुए पूरे टाइम रोती दिखीं. उन्हें देखकर लग रहा है कि इस बार फिनाले के करीब होकर घर से बाहर होने पर बड़ा झटका लगा है.

Bigg Boss 15 से निकलने पर छलका Rakhi Sawant का दर्द, रोते रोते बोलीं- मैं टिशू पेपर नहीं

Rakhi sawant crying

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिंदास गर्ल Rakhi Sawant एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें टीआरपी का दूसरा नाम कहना कोई गलत नहीं होगा. यही वजह है कि शो की पॉपुलैरिटी डाउन होने पर बिग बॉस उन्हें हर सीजन में बुला लेते हैं लेकिन अब राखी के सब्र का बांध टूट गया है. इस सीजन से एग्जिट के बाद जब राखी ने पैपराजी से बात की तो वह बेहद इमोशनल हो गईं. दरअसल राखी Bigg Boss 15 के फिनाले के बेहद करीब पहुंचकर घर से एलिमिनेट हो गईं. उन्होंने अपनी तरफ से शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया लेकिन फिर भी ऐन मौके पर वह शो से बाहर हो गईं. 

मीडिया से बात करते राखी सावंत के दर्द छलक उठा और उन्होंने बिग बॉस 15 से बाहर होने पर निराशा व्यक्त की. राखी कहती हैं, मैं टिशू पेपर थोड़े ही हूं. आप मुझे जब भी बुलाएंगे तो टिशू पेपर की तरह इस्तेमाल कर के फेंक देंगे. मैं कोई टिशू पेपर थोड़ी हूं. मैं संतरा या नींबू नहीं हूं. जब तक संतरे में जूस था तब तक इस्तेमाल करो बाद में संतरे के छिलके की तरह फेंक दो.

राखी बात करते हुए पूरे टाइम रोती दिखीं. उन्हें देखकर लग रहा है कि इस बार फिनाले के करीब होकर घर से बाहर होने पर बड़ा झटका लगा है. 26 जनवरी को वह अपने पिता रितेश के साथ दिखी थीं. राखी के पति रितेश भी उनके साथ बिग बॉस के घर में थे. वहां उनके रिश्ते के कई खट्टे-मीठे पल देखने को मिले. कभी वो दुश्मनों की तरह लड़ पड़ते थे तो वहीं कभी दोस्तों की तरह साथ बैठकर बातें करते दिखते थे.

 

ये भी पढ़ें:

1- 3 शर्तें मान गए प्रोड्यूसर तो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में लौट आएंगी दया बेन 

2- VIDEO: Sanya Malhotra की फोटो खींचने के चक्कर में गिरा फोटोग्राफर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement