Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Rakhi Sawant बनीं 'गंगूबाई कठियावाणी', Video देखकर लोग बोले आलिया भट्ट से भी अच्छा किया

Rakhi Sawant के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वो Gangubai Kathiawadi वाले लुक में दिख रही हैं.

Latest News
Rakhi Sawant बनीं 'गंगूबाई कठियावाणी', Video देखकर लोग बोले आलिया भट्ट से भी अच्छा किया

Rakhi Sawan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में राखी कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं. राखी सावंत ने अपने सोशल अकाउंट पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें वो 'गंगूबाई कठियावाणी' (Gangubai Kathiawadi) वाले लुक में दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में वो आलिया भट्ट की ही तरह कभी डायलॉग बोल रही हैं तो कभी डांस करती दिखाई दे रही हैं.

शेयर किए दो वीडियोज

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियोज शेयर किए हैं जिनमें वो 'गंगूबाई कठियावाणी' के अंदाज में हेयर स्टाइल और ड्रेसअप किए हुए दिखाई दे रही हैं. एक वीडियो में आलिया 'ढोलीड़ा' पर गरबा करती दिख रही हैं और दूसरे वीडियो में वो 'गंगूबाई कठियावाणी' का एक डायलॉग बोलती दिखाई दे रही हैं. राखी ने इन वीडियोज के लिए यलो रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और बालों में लाल गुलाब लगाए हैं. राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

 

 

ये भी पढ़ें- Kapil Sharma शो की दादी के साथ हुई थी छेड़छाड़, नशेड़ी करने लगे थे गलत हरकत

ये भी पढ़ें- Sunny Leone का बड़ा फैन था आतंकी ओसामा बिन लादेन, मरने के बाद घर से मिली थीं ये चीजें

आलिया भट्ट से भी अच्छा

राखी ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'ढोलीड़ा मेरे स्टाइल में... मेरी फेवरेट आलिया भट्ट के लिए'. राखी का ये वीडियो देखकर कई फैंस कहते दिखाई दे रहे हैं कि राखी ने तो आलिया भट्ट से भी अच्छा डांस किया है और उनका डायलॉग बोलने का स्टाइल भी फैंस को खूब भा रहा है. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement