Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Raj Kapoor Birth Anniversary: नरगिस और राजकपूर की क्यों नहीं हुई शादी? ये थी वजह

बॉलीवुड के शोमैन यानी अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor Birth Anniversary) का आज जन्मदिन है.

Raj Kapoor Birth Anniversary: नरगिस और राजकपूर की क्यों नहीं हुई शादी? ये थी वजह

राज कपूर, नरगिस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के शोमैन यानी अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor Birth Anniversary) की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उन्हें याद किया जा रहा है. उनकी फिल्मों के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. एक दौर था जब शादीशुदा राज कपूर, खूबसूरती और टैलेंट की मिसाल एक्ट्रेस नरगिस (Nargis) के प्यार में पड़ गए थे. प्यार दो-तरफा था और बात शादी तक भी पहुंच गई थी लेकिन किसी ट्रैजिक फिल्मी कहानी की तरह ही इस लव स्टोरी का अंत हो गया. 9 सालों तक चला ये रिश्ता जब ब्रेकअप पर कैसे खत्म हुआ? ये किस्सा दिल तोड़ देने वाला है.

पूरी नहीं हो पाई मोहब्बत

राज कपूर न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे बल्कि कामयाब प्रोडूसर और डायरेक्टर भी थे. नरगिस से उनकी पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी. उस वक्त 22 साल के शादीशुदा राज कपूर पहली नजर में ही नरगिस के प्यार में पड़ गए. बातचीत और दोस्ती के सिलसिले के बाद नरगिस भी उनसे बेइंतहा प्यार करने लगी थीं. दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चे उस वक्त हर किसी की जुबान पर थे. नरगिस और राज कपूर 9 सालों तक एक-दूसरे से शादी और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते रहे लेकिन आखिर में उनकी मोहब्बत पूरी नहीं हो पाई.

रिश्ता टूटने का कारण

दोनों के रिश्ते में एक वक्त ऐसा आया कि 9 सालों के इंतजार के बाद नरगिस को लगने लगा था कि राज कपूर उनसे प्यार नहीं करते. राज कपूर शादीशुदा और बाल-बच्चों वाले थे और उनके पिता पृथ्वीराज कपूर को नरगिस के साथ उनके रिश्ते पर आपत्ति थी. बताया जाता है कि राज कपूर, परिवार और पिता से बगावत नहीं करना चाहते थे. सिर्फ यही नहीं नरगिस की मां जद्दनबाई को भी ये रिश्ता मंजूर नहीं था. नतीजा ये हुआ कि राज और नरगिस के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए.

सुनील दत्त के करीब आईं नरगिस

उसी दौरान साल 1957 में नरगिस ने 'मदर इंडिया' साइन कर ली थी. सुनील दत्त ने इस फिल्म में नरगिस के बेटे का किरदार निभाया था. यह बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के वक्त सेट पर एक हादसा हुआ था जिसमें सुनील दत्त ने बिल्कुल हीरो के अंदाज में अपनी जान पर खेलकर नरगिस की जान बचाई थी. ये हादसा दोनों को करीब लाया और करीब एक साल बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. हालांकि सुनील दत्त ने नरगिस से करीबी आने के इस वजह को कई इंटरव्यू में खारिज भी किया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement