Advertisement

हफ्तों बाद घर लौटे Pushpa स्टार Allu Arjun, बेटी ने किया धमाकेदार स्वागत

Allu Arjun ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि किस तरह नन्ही सी बेटी (Daughter) ने उनका धमाकेदार स्वागत किया है.

हफ्तों बाद घर लौटे Pushpa स्टार Allu Arjun, बेटी ने किया धमाकेदार स्वागत

अल्लू अर्जुन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म में अल्लू को जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं. वहीं, इस बीच जब वो हफ्तों बाद अपने घर लौट आए हैं. अल्लू जैसे ही घर लौटे, वैसे ही उनकी बेटी (Allu Arjun Daughter) ने धमाकेदार स्वागत किया. अल्लू ने इस क्यूट स्वागत की तस्वीर शेयर बताया है कि वो कितने खुश हो गए हैं. इस तस्वीर नें अल्लू की नन्ही बेटी भी दिखाई दे रही है जिसने पापा के इंतजार में स्वागत की तैयारी कर डाली है.

शेयर की तस्वीर

अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें दिख रहा है कि उनकी बेटी ने पापा के स्वागत के बेहद प्यारी रंगोली बना डाली है. इस रंगोली में फूल की पत्तियों से लिखा- 'वेलकम नाना'. तस्वीर में रंगोली के सामने खड़ी नजर आ रही है अल्लू की नन्हीं बेटी. जिसके चेहरे पर पापा के घर लौटने की खुशी साफ नजर आ रही है. यहां देखें वायरल हो रही अल्लू अर्जुन की बेटी की प्यारी तस्वीर-

ये भी पढ़ें- मिस्ट्री वुमन का हाथ थामे दिखे Hrithik Roshan, VIDEO देख कर लोग बोले- ये कौन है?

ये भी पढ़ें- Kareena Kapoor संग झगड़े पर Ameesha Patel ने 22 सालो बाद तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

 

 

16 दिन बाद लौटे घर

इस तस्वीर को शेयर कर अल्लू ने कैप्शन में लिखा- '16 दिनों तक बाहर रहने के बाद जब वापस लौटा तो मेरा इस खास अंदाज में स्वागत किया गया'. उनके पोस्ट पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और सभी को अल्लू की बेटी बेहद प्यारी लग रही है. इस पोस्ट के अलावा अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनकी बेटी उनसे तमिल में कुछ कहती नजर आ रही है. अल्लू के दो बच्चे हैं उनकी बेटी का नाम अरहा है और बेटे का नाम अयान है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement