Advertisement

लीक हो गई Pushpa 2 की कहनी? जानें- इस बार किस विलेन से भिड़ेंगे अल्लू अर्जुन

Pushpa 2 को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, हाल ही में Allu Arjun की इस फिल्म की कहानी लीक होने का दावा किया जा रहा है.

Latest News
लीक हो गई Pushpa 2 की कहनी? जानें- इस बार किस विलेन से भिड़ेंगे अल्लू अर्जुन

Pushpa 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड (Bollywood) की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों कि शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वही, इन सबके बीच अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट यानी 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म की कहानी को लेकर दावा किया जा रहा है. इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि इस बार कौन सा एक्टर विलेन (Pushpa Villain) बनकर इस फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन से भिड़ेगा. इसके अलावा कई और नए अपडेट्स भी सामने आए हैं.

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' दो पार्ट्स में दर्शकों के सामने लाने की प्लानिंग की गई थी. पहले पार्ट को 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) थी और इसका दूसरा पार्ट 'पुष्पा: द रूल' होगा. मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' की कहानी में पुष्पाराज और भंवर सिंह की फाइट को हाइलाइट किया जाएगा. इस बार की फिल्म का पूरा फोकस इन दोनों के माइंड गेम्स पर होगा. इसके अलावा पुष्पा की मां के रोल को भी खास अहमियत मिलेगी. कुल मिलाकर ये एक इमोशनल पार्ट होगा और इस जानकारी के मुताबिक भंवर सिंह यानी एक्टर फहद फासिल ही इस फिल्म के विलेन होंगे. 

ये भी पढ़ें- 'पुष्पा' फेम Allu Arjun बॉलीवुड में करेंगे धमाकेदार एंट्री? वीडियो देख लोग पूछ रहे सवाल

ये भी पढ़ें- कपड़ा मार्केट भी छाया Pushpa का क्रेज, अल्लू अर्जुन वाली साड़ी देखकर हैरान रह गए लोग

इस बार होंगी दिशा पाटनी?

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 'पुष्पा' में अपने आइटम सॉन्ग से दर्शकों को इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु नजर नहीं आएंगी बल्कि इस बार एक्ट्रेस दिशा पाटनी इस फिल्म में डांस नंबर करती दिखाई देंगी. इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि 'पुष्पा' के तीन गाने बन चुके हैं और अब प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement