Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Khesari Lal Yadav को नहीं पहचानतीं भोजपुरी एक्ट्रेस Priyanka Pandit? वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

Priyanka Pandit का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो Khesari Lal Yadav को पहचानने से इनकार करती दिख रही हैं.

Latest News
Khesari Lal Yadav को नहीं पहचानतीं भोजपुरी एक्ट्रेस Priyanka Pandit? वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

प्रियंका पंडित, खेसारी लाल यादव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Movies) में इन दिनों फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज के अलावा स्टार्स के बीच विवादों को लेकर भी चर्चाएं रहती हैं. वहीं, हाल ही में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) बुरी तरह कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच फंस गए हैं. इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने खेसारी को पहचानने से इनकार कर दिया है. प्रियंका का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. प्रियंका इस वीडियो में खेसारी का नाम सुनते ही कंफ्यूज होने वाला रिएक्शन दे रही हैं. वहीं, उनके आस- पास खड़े लोग भौंचक्के दिखाई दे रहे हैं.

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, हाल ही में प्रियंका पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा जिसमें एक रिपोर्टर प्रियंका पंडित से खेसारी के साथ उनके मनमुटाव के बारे में पूछ रहा है. ये सवाल सुनकर प्रियंका बोल पड़ती हैं 'कौन खेसारी? मैं किसी खेसारी को नहीं जानती हूं'. वहीं, ये सुनकर प्रियंका के बगल में खड़ी एक महिला ये सुनकर जोर-जोर से हंसने लगती है. इस वीडियो को लेकर न्यूज 18 की एक रिपोर्ट की मानें तो मामला कुछ और ही है. यहां देखें वायरल हो रहा प्रियंका का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- Youtube पर रिलीज हुई प्रेम सिंह और तनुश्री की Bhojpuri फिल्म 'पंगेबाज', यहां देखें

कुछ और ही है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका पंडित का वायरल हो रहा ये वीडियो असल में एडिट करके गलत तरीके से चिपकाया गया है. ओरिजनल वीडियो में भी प्रियंका, खेसारी के बारे में नहीं जानती थीं लेकिन तब मामला कुछ और था. 2018 में प्रियंका से एक रिपोर्टर ने प्रदीप पांडे चिंटू और खेसारी लाल के बीच मनमुटाव को लेकर सवाल पूछा था और प्रियंका ने कहा था कि वो प्रदीप को तो पहचानती हैं लेकिन खेसारी के बारे में नहीं जानती हैं. 

ये भी पढ़ें- Pushpa: The Rise का श्रीवल्ली गाना अब Bhojpuri में भी, खूब पसंद कर रहे हैं फैन्स

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement