Advertisement

Priyanka Chopra ने फैमिली प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- भगवान की दया होगी तब होगा

Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas संग फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की है.

Priyanka Chopra ने फैमिली प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- भगवान की दया होगी तब होगा

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. प्रियंका से फैमिली प्लानिंग को लेकर अकसर सवाल पूछा जाता है. उन्होंने आगे की प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने 2018 में निक जोनस से शादी थी तब से कई बार तो एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर झूठी अफवाहें भी फैल चुकी हैं. वहीं, अब प्रियंका ने फैमिली प्लानिंग पर चुप्पी तोड़ी है.

प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने करियर को लेकर काफी बिजी हैं और इस बीच वो जिंदगी में बदलाव के लिए भी तैयार हैं. प्रियंका ने वैनिटी फेयर मैगजीन से बातचीत करते हुए बताया 'यह हमारे भविष्य का बहुत बड़ा हिस्सा है. भगवान की कृपा से जब होना होगा, तब होगा'. उन्होंने निक जोनस और अपनी बिजी लाइफ को लेकर सवाल पर फनी अंदाज में जवाब दिया- 'नहीं हम प्रैक्टिस करने में बहुत बिजी नहीं रहते'. प्रिंयका ने साफ कर दिया है कि वो अपनी जिंदगी में आगे आने वाले बदलावों के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- Preity Zinta ने बच्चे के संग शेयर की पहली Photo, कुछ महीनों पहले ही बनी हैं जुड़वा बच्चों की मां

बताई थीं ख्वाहिशें

इससे पहले 2019 में दिए एक इंटव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा था कि उनकी ख्वाहिशों की लिस्ट में एक घर खरीदना और बच्चा है. प्रियंका ने कहा था कि, 'वह है जहां मैं खुश हूं, जब तक मेरे आस-पास वे लोग हैं जिनसे मैं प्यार करती हूं'. वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका बीते दिनों फिल्म 'द मैट्रिक्स' में नजर आई थीं. इस फिल्म में सती के रोल में दिख रही हैं. इसके अलावा उनकी आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के संग फिल्म 'जी ले जरा' शामिल है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement