Advertisement

Priyanka Chopra ने क्यों छोड़ी Alia Bhatt- Katrina Kaif की फिल्म Jee Le Zara?

Priyanka Chopra ने जब Alia Bhatt और Katrina Kaif के साथ फिल्म Jee Le Zara का ऐलान किया था तब फैंस की एक्साटमेंट बढ़ गई थी.

Priyanka Chopra ने क्यों छोड़ी Alia Bhatt- Katrina Kaif की फिल्म Jee Le Zara?

प्रियंका चोपड़ा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी जिदंगी के एक नए फेज को इंजॉय कर रही हैं. वो कुछ दिनों पहले ही सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं. वहीं, इस बीच ऐसी रिपोर्टस आ रही हैं कि उन्होंने बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म से बैकआउट कर लिया है. ये फिल्म आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ थी जिसका टाइटल 'जी ले जरा' (Jee Le Zara) है. प्रियंका ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया है? इसके बारे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं.

क्यों छोड़ी फिल्म?

प्रिंयका चोपड़ा को लेकर बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की 'जी ले जरा' से दूर हो सकती हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ वक्त बिताना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने फैसला लिया है. प्रियंका के इस फैसले ने मेकर्स ने चिंता में डाल दिया है. अब फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रियंका के किरदार के लिए दूसरी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं. हालांकि, उनका रिप्लेसमेंट मिलना काफी मुश्किल मालूम होता है.

ये भी पढ़ें- जब Raveena Tandon के नाम पर पाकिस्तान पूर्व PM Nawaz Sharif को भेजे गए थे खतरनाक बम

ये है जी ले जरा की कहानी

बता दें कि 'जी ले जरा' का ऐलान पिछले साल हुआ था. कयास लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म एक रोड ट्रिप ड्रामा होने वाली है. जिसमें तीन खास दोस्तों को कहानी देखने को मिलेगी. प्रियंका, आलिया और कटरीना एक साथ रोड ट्रिप पर निकलेंगी और फिर उनकी दोस्ती-मस्ती के साथ कुछ सीरियस कहानी भी देखने को मिलेगी. वहीं, अब देखना होगा कि अगर वाकई प्रियंका ये तिकड़ी तोड़ रही हैं तो कौन सी एक्ट्रेस उनकी जगह फिट बैठ पाती हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement