Advertisement

प्रियंका चोपड़ा से कटरीना कैफ तक... जानें- बॉलीवुड सेलेब्स ने Alia- Ranbir को किस अंदाज में दी बधाई

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी के बाद उन्हें कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने खास अंदाज में बधाइयां दी हैं.

Latest News
प्रियंका चोपड़ा से कटरीना कैफ तक... जानें- बॉलीवुड सेलेब्स ने Alia- Ranbir को किस अंदाज में दी बधाई

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड सुपरस्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी हो चुकी है और उनके वेडिंग लुक के लिए तरस रहे फैंस की इच्छा भी पूरी हो चुकी है. वहीं, जैसे ही आलिया और रणबीर की वेडिंग फोटोज सामन आईं उन्हें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया. फैंस ने तो अपनी फेवरेट जोड़ी को शुभकामनाएं भेजी ही हैं लेकिन इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज ने भी पोस्ट के जरिए नए जोड़े को बधाइयां दी हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से लेकर कटरीना कैफ (Kartrina Kaif) तक कई सेलेब्स ने खास अंदाज में आलिया- रणबीर को उनके नए सफर के लिए विशेज दी हैं.

सेलेब्रिटीज ने दी बधाइयां

प्रियंका चोपड़ा ने आलिया- रणबीर की शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'तुम दोनों को जिंदगी भर खुशियां और प्यार मिलता रहे'. वहीं, कटरीना कैफ ने भी नए जोड़े की वेडिंग फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'तुम दोनों को शुभकामनाएं. तुम्हें सारा प्यार और खुशियां मिलें'. कटरीना के पति और अभिनेता विक्की कौशल ने भी बधाई दी है. इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने आलिया के पोस्ट पर जाकर कमेंट किया है- 'तुम दोनों के लिए जिंदगी भर की खुशियां, प्यार और रोशनी की कामना करती हूं'.

 

Ranbir Kapoor, Alia bhatt

 

ये भी पढ़ें- शादी के बाद कैसी होगी Ranbir Kapoor- Alia Bhatt की जिंदगी? ज्योतिष ने बच्चों को लेकर की यह भविष्यवाणी

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt ने कॉपी किया Kangana Ranaut का लुक? जमकर वायरल हो रही ये तस्वीरें 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

 

तुम मेरे दामाद हो

वहीं, करण जौहर ने को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट करते अपने जज़्बात जाहिर किए हैं. उन्होंने कहा- 'हम ऐसे ही दिनों के लिए जीते हैं... जहां पर परिवार, प्यार और पूरी तरह के भावनाओं का खूबसूरत ब्लेंड होता है... मैं भावनाओं और मेरे दिल में प्यार से भर गया हूं. मेरी प्यारी आलिया भट्ट ये जिंदगी की एक बेहद खूबसूरत शुरुआत है और तुम जहां भी जाओ मेरा प्यार और आशीर्वाद तुम्हारे साथ हमेशा रहेगा. रणबीर मैं तुमसे प्यार करता... आज और हमेशा तुम मेरे दामाद हो'.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement