एंटरटेनमेंट
Priyanka Chopra और Nick Jonas ने फैंस को अपने घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर दी है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बन गई हैं. उन्होंने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) संग मिलकर फैंस के साथ ये गुडन्यूज शेयर की है. प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि वो सैरोगेसी (Surrogacy) के जरिए मां बनी हैं और वो अपने पहले बच्चे को लेकर किस कदर एक्साइटेड हैं. जैसे ही ये खबर सामने आई प्रियंका और निक को सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं. अपने लेटेस्ट पोस्ट नन्हे मेहमान (Priyanka Chopra Baby) के आने की खुशी शेयर करने के साथ-साथ फैंस से एक खास अपील भी की है.
शेयर किया पोस्ट
प्रियंका और निक दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा- 'हमें बहुत खुशी हो रही है इस बात की पुष्टि करते हुए कि हमारे घर सरोगेसी के जरिए एक नन्हा मेहमान आया है. हम सभी से सम्मान के साथ निवेदन करते हैं कि इस स्पेशल मौके पर हमें प्राइवेसी दें क्योंकि हमें परिवार पर फोकस करना है. बहुत बहुत शुक्रिया'. यहां देखें प्रियंका और निक का ये खास पोस्ट-
ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने फैमिली प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- भगवान की दया होगी तब होगा
मिल रही बधाइयां
प्रियंका और निक के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ताबड़तोड़ बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है. कई फैंस के साथ-साथ उन्हें सेलेब्रिटीज भी जमकर बधाइयां देते नजर आ रहे हैं. बता दें काफी दिनों से ही प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं थीं. प्रियंका ने भी एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि वो और निक फैमिली प्लानिंग को लेकर काफी सीरियस हैं.