Advertisement

प्रीमच्योर है Priyanka Chopra और Nick Jonas का पहला बेबी: रिपोर्ट

Priyanka Chopra और Nick Jonas के बेबी गर्ल को लेकर ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि उसे अभी अस्पताल में एहतियात के तौर पर रखा गया है.

प्रीमच्योर है Priyanka Chopra और Nick Jonas का पहला बेबी: रिपोर्ट

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के घर बड़ी खुशखबरी आई है. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि वो सरोगेसी के लिए पेरेंट्स बने हैं. जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं. प्रियंका और निक ने अपने बच्चे को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की लेकिन इंटरनेशनल मीडिया ने जानकारी दी थी कि उनके घर नन्ही परी आई है. वहीं, हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि प्रियंका और निक का बेबी गर्ल (Baby Girl) तय समय से कुछ हफ्तों पहले ही आ गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बेबी गर्ल का जन्म 12 हफ्तों पहले हो गई है. उसे फिलहाल साउदर्न कैलीफोर्निया अस्पताल में रखा जाएगा जब तक बच्ची पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाती. इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक की बेबी गर्ल अप्रैल में आने वाली थी. प्रियंका ने अपने बच्चे के लिए वर्क शेड्यूल से भी ब्रेक ले लिया था. हालांकि, प्रियंका और निक में से किसी ने भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra के घर आई है नन्ही परी? पहले बच्चे के बारे में सामने आई ये जानकारी

प्रियंका और निक ने किया था पोस्ट

बता दें कि शनिवार को प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि 'हमें बहुत खुशी हो रही है इस बात की पुष्टि करते हुए कि हमारे घर सरोगेसी के जरिए एक नन्हा मेहमान आया है. हम सभी से सम्मान के साथ निवेदन करते हैं कि इस स्पेशल मौके पर हमें प्राइवेसी दें क्योंकि हमें परिवार पर फोकस करना है. बहुत बहुत शुक्रिया'.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement