Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'मुझे बस 1 मौका दे दो..', 370 की बिरयानी विवाद के बाद क्यों माफी मांग रहे प्रणित मोरे? इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

Pranit More Instagram comeback: इंस्टाग्राम पर वापस लौटते हुए प्रणित मोरे ने '370 की बिरयानी विवाद' पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. नया वीडियो शेयर कर उन्होंने फैंस से माफी मांगी और अपना पक्ष रखा है. पूरी खबर यहां पढ़ें

Latest News
'मुझे बस 1 मौका दे दो..', 370 की बिरयानी विवाद के बाद क्यों माफी मांग रहे प्रणित मोरे? इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

Image Credit: AI, Instagram

Add DNA as a Preferred Source

मशहूर कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों काफी चर्चा में चल रहे हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई कॉमेडी वीडियो नहीं, बल्कि हाल ही में हुआ '370 की बिरयानी' विवाद है. सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग और अकाउंट सस्पेंड होने के बाद, प्रणित मोरे ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है. इंस्टाग्राम पर वापसी करते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने हालिया विवादों पर सफाई देते हुए फैंस से माफी मांगते नजर आ रहे हैं.

प्रणित मोरे की इंस्टाग्राम पर वापसी 

प्रणित मोरे का इंस्टाग्राम अकाउंट, जो विवाद के बाद सस्पेंड कर दिया गया था, अब फिर से बहाल हो गया है. अकाउंट एक्टिव होते ही प्रणित ने एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें जिस नफरत का सामना करना पड़ रहा है, उसके वे खुद जिम्मेदार हैं.
वीडियो में प्रणित ने कहा, "मेरा अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से मैं आपसे बात नहीं कर पा रहा था. आप सभी ने मेरे क्राउड वर्क का वीडियो देखा होगा, जिसके लिए मुझे काफी नफरत मिल रही है और मैं मानता हूं कि मैं इसका हकदार भी हूं. क्राउड वर्क के दौरान उस लड़के ने जो भी कहा, वह गलत था और एक कॉमेडियन के तौर पर मुझे उसे उसी समय रोक देना चाहिए था."

यह भी पढ़ें- 370 रुपये की बिरयानी के बाद क्यों वायरल हो रही डॉ. सेजल पवार? प्रणीत मोरे के पुराने शोज पर 'जंग जारी'

प्रणित मोरे क्यों मांग रहे हैं फैंस से माफी?

प्रणित मोरे ने अपनी गलती मान ली है. साथ ही, वे अपने फैंस और उन लोगों से माफी भी मांगी जो उनके वीडियो से आहत हुए थे. उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि मेरी गलती से लोग हर्ट हुए हैं. मैं आप सभी से हाथ जोड़कर माफी मांग रहा हूं. जो भी कानूनी कार्रवाई चल रही है, मैं उसमें अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं."
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने फैंस से अपील की, "मैं बस आपसे एक चांस मांग रहा हूं. यह पूरी घटना मेरे लिए एक बड़ा सबक है. मैं अब खुद पर और अपने कॉन्टेंट पर काम कर रहा हूं. आप भविष्य में मेरे काम में स्पष्ट बदलाव देख पाएंगे."

क्या है '370 की बिरयानी' विवाद?

यह सारा विवाद तब शुरू हुआ जब गुरुग्राम में प्रणित मोरे का एक लाइव शो आयोजित हुआ था. शो के दौरान, 'क्राउड वर्क' के दौरान हिमांशु जांगरा नामक एक शख्स ने अपनी डेटिंग लाइफ का एक किस्सा सुनाया था. इस दौरान हिमांशु ने महिलाओं के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

आरोप है कि प्रणित मोरे ने उस शख्स को रोकने के बजाय, उसका पूरा साथ दिया और उसे और डिटेल में बताने के लिए प्रोत्साहित किया. शो का यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखते ही देखते यह विवाद '370 की बिरयानी' के नाम से जाना जाने लगा. इंटरनेट पर प्रणित मोरे और उस शख्स दोनों की जमकर आलोचना हुई और मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया.
प्रणित मोरे के इस माफीनामे के बाद अब देखना यह होगा कि उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें 'एक और मौका' देने के लिए तैयार हैं या नहीं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement