Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Pradeep Rawat Family: 2 शादियां, 2 बच्चे.. जानिए 'महाभारत' एक्टर अश्वत्थामा के परिवार में और कौन-कौन?

Pradeep Rawat Death: महाभारत के 'अश्वत्थामा' फेम दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का 74 की उम्र में निधन हो गया है. आइए उनकी पर्सनल लाइफ, दो शादियों, बच्चों और उनके परिवार से जुड़ी खास और अनसुनी बातों के बारे में जान लेते हैं.

Latest News
Pradeep Rawat Family: 2 शादियां, 2 बच्चे.. जानिए 'महाभारत' एक्टर अश्वत्थामा के परिवार में और कौन-कौन?

Image Credit: Social Media

Add DNA as a Preferred Source

Pradeep Rawat Family Tree: मनोरंजन जगत के लिए 4 अगस्तक को एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, टीवी के ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' में अमर 'अश्वत्थामा' का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत की मृत्यु हो गई है. 74 वर्ष की आयु में उनके अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर है.
प्रदीप रावत, पिछले कुछ समय से गंभीर ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. एक महीने से अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था, लेकिन बिमारी इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें बचाया नहीं जा सका. अपनी दमदार खलनायक और चरित्र भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले प्रदीप रावत के जाने के बाद उनके फैंस उनके परिवार के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. चलिए हम आपको बताते हैं कि प्रदीप रावत की फैमिली में कौन-कौन हैं?

प्रदीप रावत के परिवार में कौन-कौन है?

बात अभिनेता के पारिवारिक जीवन की करें, तो प्रदीप रावत ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा मीडिया और चकाचौंध की दुनिया से दूर रखा है. उनके परिवार में उनकी पत्नी कल्याणी रावत के अलावा उनके दो बेटे विक्रम रावत और सिंह रावत हैं. अभिनेता ने अपने पूरे फिल्मी करियर के दौरान अपने काम और अभिनय को ही अपनी पहली प्राथमिकता माना. इस वजह से उनके परिवार के सदस्य बहुत कम ही सार्वजनिक मंचों या सुर्खियों में नजर आए. आपको बता दें कि प्रदीप रावत ने 2 शादियां की थीं. हलांकि, उनकी पहली शादी सिर्फ 5 महीने तक ही रही थी. 

भारतीय सिनेमा में अमर रहेंगे प्रदीप रावत

सिनेमा जगत में बहुत कम ऐसे कलाकार होते हैं, जो अपनी स्ट्रॉन्ग प्रेजेंस से दर्शकों के जेहन में हमेशा के लिए बस जाते हैं. प्रदीप रावत उनमें से ही एक थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है. आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' में प्रदीप ने एक खूंखार खलनायक का रोल प्ले किया था, जो आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है. महाभारत के जरिए पौराणिक दौर से बॉलीवुड में विलेन के रोल तक, उन्होंने हर रूप में खुद को साबित किया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement