Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

प्रभास और पूजा हेगड़े की Radhey Shyam का दूसरा ट्रेलर रिलीज, देखें 'बाहुबली' की नई झलक

यह फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली है. राधे श्याम एक मल्टी लैंग्वेज फिल्म है जिसे राधा कृष्ण कुमार ने डायरेक्ट किया है.

प्रभास और पूजा हेगड़े की Radhey Shyam का दूसरा ट्रेलर रिलीज, देखें 'बाहुबली' की नई झलक

Prabhas Radhey Shyam Trailer

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रभास और पूजा हेगड़े की मच अवेटेड फिल्‍म ‘राधे श्‍याम’ का दूसरा ट्रेलर (Radhey Shyam Trailer 2) र‍िलीज हो गया है. Prabhas और Pooja Hegde स्टारर इस फिल्म का यह ट्रेलर करीब एक मिनट का है और फिल्म की अच्छी खासी झलक दे रहा है. इस ट्रेलर में एक तरफ जहां प्रभास सॉलिड डायलॉग बोलते दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई धमाकेदार एक्शन सीन भी परोसे गए हैं.

बता दें कि यह फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली है. राधे श्याम एक मल्टी लैंग्वेज फिल्म है जिसे राधा कृष्ण कुमार ने डायरेक्ट किया है और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ ने पेश किया है. यह यूवी क्रिएशंस के बैनर तले बन रही है. फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है. अभी तक प्रभास बाहुबली वाली इमेज में कैद रहे हैं इसमें वह एक मिस्टीरियस लवर बॉय विक्रमादित्य के रोल में हैं. 

ट्रेलर से पता चलता है कि कहानी आगे कैसे बढ़ेगी लेकिन अभी सबकुछ साफ नहीं है. पहले फिल्म के पोस्टर्स एक अलग फीलिंग दे रहे थे लेकिन अब ट्रेलर कोई और मिस्ट्री लेकर आया है. फिल्म में प्रभास लोगों के हाथ पढ़ कर उनकी किस्मत की कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं. उम्मीद है कि दर्शकों को उनका यह अवतार पसंद आएगा. 

ये भी पढ़ें:

1- Ashutosh Rana के पेज से गायब हुआ शिव तांडव स्त्रोत वाला वीडियो, फेसबुक ने किया डिलीट!

2- Tiger Shroff के नए गाने पर लगा चोरी का आरोप, भड़के K-pop फैंस

Advertisement
Advertisement

Advertisement