Advertisement

Prabhas Viral Photo: 'बाहुबली' प्रभास का नया लुक देखकर हंसने लगे लोग, जानिए क्या निकली फिर सच्चाई

Adipurush Prabhas: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो में प्रभास के साथ दिग्गज रजनीकांत और शिवाकुमार भी मौजूद हैं.

Prabhas Viral Photo: 'बाहुबली' प्रभास का नया लुक देखकर हंसने लगे लोग, जानिए क्या निकली फिर सच्चाई

Prabhas Latest Photo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bollywood Gossip- बाहुबली फिल्म के बाद देश के हर हिस्से में पहचाने जाने लगे दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास की बड़ी फैन फॉलोइंग है. फैंस उनका हर नया लुक देखने के लिए बेचैन रहते हैं. ऐसे में उनका एक ऐसा फोटो फैंस के सामने आया है, जो उन्हें करारा झटका दे गया है. दरअसल सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहे इस फोटो में लंबे-चौड़े खूबसूरत स्टार प्रभास बेहद डरावने लग रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि मानो वे किसी बीमारी का शिकार हो गए हैं. एक फैन ने तो इस फोटो को देखकर उनकी तुलना चंबल के डकैत से कर डाली है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो की अब सच्चाई सामने आई है तो फैंस हंस भी रहे हैं और उसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं.

रजनीकांत के साथ क्लिक की गई है फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में प्रभास के साथ सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत और एक अन्य दक्षिण भारतीय स्टार शिवाकुमार भी दिख रहे हैं. फोटो में दिख रहा है कि प्रभास रजनीकांत और शिवाकुमार के बीच में खड़े हैं. इस फोटो में प्रभास की कदकाठी बड़ी बेडौल सी लग रही है. पहली नजर में देखने पर ही वे बेहद भद्दे लग रहे हैं, इस फोटो पर फैंस ने कमेंट करते हुए सवाल किए हैं. एक यूजर ने लिखा, क्या हुआ प्रभास को? वे बेहद डरावने लग रहे हैं. एक ने कहा, चंबल का डकैत बन गए हो क्या?

यह है वायरल हो रहे फोटो का सच

दरअसल प्रभास की जो फोटो वायरल हो रही है, वो फोटोशॉप के जरिये मॉर्फ की हुई फोटो है. दरअसल रजनीकांत और शिवाकुमार के साथ यह किसी अन्य व्यक्ति का फोटो है, जिस पर मॉर्फिंग के जरिये प्रभास के चेहरे को पेस्ट कर दिया गया है. इसी कारण वह बेहद बेडौल लग रहे हैं. प्रभास फिलहाल अपनी बेहद चर्चित फिल्म 'आदिपुरुष' में बिजी हैं, जिसके बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया जा रहा है. आदिपुरुष की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें प्रभास बेहद जबरदस्त दिखाई दिए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement