Advertisement

VIDEO: Sanya Malhotra की फोटो खींचने के चक्कर में गिरा फोटोग्राफर

सान्या किसी स्टोर से बाहर निकलती हैं और उनकी फोटो खींचने के लिए पीछे होते हुए एक फोटोग्राफर साहब का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर जाते हैं.

VIDEO: Sanya Malhotra की फोटो खींचने के चक्कर में गिरा फोटोग्राफर

Sanya Malhotra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की एक से बढ़कर एक तस्वीरें दिखाने के लिए फोटोग्राफर दिन रात मेहनत करते हैं. इन कोशिशों में कभी-कभी उनके साथ छोटे-मोटे हादसे भी हो जाते हैं. हाल में ऐसा Sanya Malhotra की फोटो खींचते हुए एक फोटोग्राफर के साथ हुआ. 

दरअसल सान्या किसी स्टोर से बाहर निकलती हैं और उनकी फोटो खींचने के लिए पीछे होते हुए एक फोटोग्राफर साहब का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर जाते हैं. सान्या आगे बढ़कर उन्हें उठाने में मदद करती हैं. वह बार-बार पूछती हैं- लगी तो नहीं ना सर आपको? आप ठीक हो? आराम से पहले पैर देखिए अपना.

वहां मौजूद दूसरे फोटोग्राफर जब कहते हैं कि उनके ना रुकने की वजह वह गिरे हैं तो सान्या माफी भी मांगती हैं. इसके बाद सान्या गाड़ में बैठती हैं और जाने से पहले फोटोग्राफर से एक और बार पूछती हैं कि क्या वह ठीक हैं. यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रही है लोग सान्या के बर्ताव की तारीफ कर रहे हैं. फैन्स उन्हें जमीन से जुड़ी और दूसरों की परवाह करने वाली लड़की कह रहे हैं.

 

वर्क फ्रंट पर बात करें तो सान्या, विक्की कौशल के साथ सैम बहादुर में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह विक्की की पत्नी के रोल में हैं. सान्या के साथ फिल्म में फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी. दोनों एक्ट्रेसेज ने इससे पहले फिल्म 'दंगल' में साथ काम किया था. 

ये भी पढ़ें:

1- 3 शर्तें मान गए प्रोड्यूसर तो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में लौट आएंगी दया बेन

2- कोई था मेजर तो कोई कैडेट, फिल्मों में आने से पहले Indian Army में थे ये सितारे

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement