Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Fact Check: सोशल मीडिया ने समझा Nora Fatehi, कौन है यह एक्ट्रेस ?

यह गलती केवल सोशल मीडिया यूजर्स से ही नहीं बल्कि एक मीडिया हाउस से भी हुई. उन्होंने भी फैक्ट चेक किए बिना ही इस तस्वीर को नोरा की बताते हुए छाप दिया.

Fact Check: सोशल मीडिया ने समझा Nora Fatehi, कौन है यह एक्ट्रेस ?

bhumi pednekar childhood photo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस Bhumi Pednekar ने साल 2019 में अपनी बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. यह तस्वीर एक बार फिर चर्चा में आ गई है और वजह बनीं Nora Fatehi. अब आप सोचेंगे कि भूमि की फोटो में नोरा कहां से आई. दरअसल कुछ लोगों ने भूमि को लुक देखकर उन्हें नोरा समझ लिया. फिर क्या था एक कमेंट के बाद किसी ने ध्यान ही नहीं दिया कि वह नोरा नहीं कोई और हैं.

यह गलती केवल सोशल मीडिया यूजर्स से ही नहीं बल्कि एक मीडिया हाउस से भी हो गई. उन्होंने भी फैक्ट चेक किए बिना ही इस तस्वीर को नोरा की बताते हुए छाप दिया. जबकि अगर आप भूमि के पेज पर जाएं तो देखेंगे कि फोटो अब भी वहां मौजूद है और लोगों ने क्यूट भूमि की काफी तारीफ भी की है. हर किसी ने उनकी तारीफ की वहीं कुछ ऐसे थे जिन्होंने इस फोटो को उनके एक्टिंग टैलेंट से जोड़ दिया.

bhumi nora confusion

भूमि को 'बधाई दो'

वर्क फ्रंट पर बात करें तो फिलहाल भूमि अपनी फिल्म बधाई दो को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म अबतक 7.82 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. पहले दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ की कलेक्शन की थी. इसके बाद शनिवार यानी दूसरे दिन 2.72 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को 3.45 करोड़ का कलेक्शन की. हाल में भूमि अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थीं. वहां उन्होंने बताया था कि उनकी फिल्म प्यार का जश्न मनाती है शायद इसलिए ही इसे वैलेंटाइन के करीब रिलीज किया गया था.

ये भी पढ़ें:

1- Vikrant Massey ने वैलेंटाइन डे पर घर बैठे गर्लफ्रेंड से कर ली शादी ?

2- Honest Review: 'दीपिका पादुकोण की गहराइयां से अच्छा है अनुपमा देख लो'

Advertisement
Advertisement

Advertisement