Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Peddi Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन 50करोड़ क्लब में शामिल हुई राम चरण की 'पेद्दी', 'धुरंधर'-'गदर 2' को पछाड़ वर्ल्डवाइड 100Cr पार

Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए पहले दिन वर्ल्डवाइड 112.49 करोड़ कमाए. इस फिल्म ने 'धुरंधर', 'गदर 2' व 'पठान' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया.

Latest News
Peddi Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन 50करोड़ क्लब में शामिल हुई राम चरण की 'पेद्दी', 'धुरंधर'-'गदर 2' को पछाड़ वर्ल्डवाइड 100Cr पार

Image Credit: AI

Add DNA as a Preferred Source

Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है, जिसका असर इसकी बंपर ओपनिंग में साफ दिखाई दे रहा है. राम चरण की इस मूवी ने पहले दिन  51 करोड़ का कलेक्शन कर धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है.

शानदार ओपनिंग कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'पेड्डी' ने पहले ही दिन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. फिल्म ने 12,412 शोज के जरिए 51 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जो प्री-प्रीव्यू शोज के साथ बढ़कर 69.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 82.49 करोड़ रहा, जबकि ओवरसीज बाजार में 30 करोड़ की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 112.49 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

पांच भाषाओं में फिल्म 

'पेड्डी' को पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया था. फिल्म का सबसे मजबूत प्रदर्शन तेलुगू भाषा में रहा, जिसने 47.20 करोड़ रुपये का योगदान दिया. अन्य भाषाओं में हिंदी (3 करोड़), तमिल (45 लाख), कन्नड़ (25 लाख) और मलयालम (10 लाख) का कलेक्शन दर्ज किया गया है.

धुरंधर के रिकॉर्ड्स भी हुए ध्वस्त

अपनी धमाकेदार शुरुआत के साथ 'पेड्डी' ने बॉलीवुड की कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. भारत में ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर', सनी देओल की 'गदर 2' और शाहरुख खान की 'पठान' जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़ों को पछाड़ दिया है.

पेद्दी फिल्म की कहानी क्या है?

बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित 'पेड्डी' एक बेहतरीन स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो 1980 के दशक के आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म की कहानी एक ऐसे ग्रामीण व्यक्ति के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो खेल के जरिए समाज को एकजुट करना चाहता है, लेकिन एक प्रभावशाली व्यक्ति उसके रास्ते का कांटा बन जाता है. फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. उनके अलावा बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement