एंटरटेनमेंट
Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के घर पहुँचने पर फैमिली ड्रामा शुरू हो गया. उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, 10वीं पास पवन सिंह के पास ₹16.75 करोड़ से अधिक की संपत्ति है और ₹1 करोड़ से अधिक का कर्ज है.
Bhojpuri Actor Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. सिनेमा जगत में 'पावरस्टार' के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद, अब उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा है. हालांकि, इस बार वह अपनी फिल्मों या राजनीतिक करियर को लेकर नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं.
हाल ही में, पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह उनके घर पहुंची, जिसके बाद वहां उनका स्वागत पुलिस ने किया. इस घटना से एक अलग ही फैमिली ड्रामा शुरू हो गया है. माना जा रहा है कि यह ड्रामा हाल ही में बीजेपी से जुड़े पवन सिंह की सियासी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है. इसी मौके पर, आइए जानते हैं कि पवन सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति से जुड़ी क्या जानकारी साझा की थी.
पवन सिंह ने अपनी संपत्ति का विवरण चुनावी हलफनामे में साझा किया है, जो उनकी आलीशान लाइफस्टाइल की ओर इशारा करता है. हलफनामे के अनुसार, पवन सिंह की कुल संपत्ति ₹16 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक है. इसके अलावा, एक्टर पर ₹1 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज भी दर्ज है. उन्होंने अपना पेशा सोशल सर्विस और बिजनेस बताया है. हलफनामे के अनुसार, उनकी पत्नी ज्योति सिंह किसी पेशे में नहीं हैं.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह कथित तौर पर एक फिल्म के लिए 40-50 लाख तक चार्ज करते हैं. वहीं एक गाने के लिए लगभग 2-3 लाख रुपये लेते हैं. वह कथित तौर पर ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो, अभिनय और गायन से पैसा कमाते हैं.
भोजपुरी जगत के धमाकेदार एक्टर और सिंगर पवन सिंह को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है. उनके पास 20 लाख की Toyota Fortuner से लेकर 25 लाख की Toyota Innova Hycross भी है. वह एक रेंज रोवर के मालिक भी है. इसके अलावा, आरा और पटना में उनकी प्रॉपर्टीज हैं. यही नहीं, पवन सिंह के पास लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में भी एक फ्लैट तो मुंबई में 4 फ्लैट है. एक्टर के पास 1 स्कूटी है.
यह भी पढ़ें- Pawan Singh का पत्नी ज्योति सिंह पर गंभीर आरोप, लिखा- 'रट लगा रखी है कि चुनाव लड़वाइए, चाहे जैसे भी'
पवन सिंह की शिक्षा और आय का ब्योरा उनकी संपत्ति के मुकाबले काफी अलग है, जो भोजपुरी सिनेमा में उनकी सफलता को दर्शाता है. पवन सिंह ने साल 2004 में आदर्श जनता प्राइमरी संस्कृत स्कूल, भोजपुर से केवल 10वीं यानी मैट्रिक पास की है. टैक्स रिटर्न के अनुसार, उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 में करीब ₹51 लाख रुपये की आय दिखाई थी. चुनावी हलफनामे के अनुसार, पिछले पांच सालों में उनकी आय ₹16 लाख से ₹51 लाख के बीच रही है, जो उनके लगातार बढ़ते करियर को दिखाता है.
इसके अलावा, पवन सिंह पर कुछ गंभीर आरोप भी लगे हैं, जिसका जिक्र उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में किया है. इस समय उनके घर में चल रहा फैमिली ड्रामा, उनकी नवोदित राजनीतिक पारी के लिए एक चुनौती बन सकता है. सिंगर ने फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.