Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

टूट गया स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिश्ता? फ्लर्टी चैट्स लीक होने के बाद मचा हंगामा, जानें शादी कैंसिल होने का क्या है सच

स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने से पलाश मुच्छल संग शादी टली. इसी बीच, पलाश की फ्लर्टी चैट्स वायरल होने पर धोखे के आरोप लगे, जिससे शादी टूटने की अफवाहें तेज हो गईं.

Latest News
टूट गया स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिश्ता? फ्लर्टी चैट्स लीक होने के बाद मचा हंगामा, जानें शादी कैंसिल होने का क्या है सच
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी इस समय सुर्खियों में है, लेकिन इसकी वजह खुशी नहीं, बल्कि विवाद है. दोनों की शादी हाल ही में 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, लेकिन अचानक यह स्थगित कर दी गई. शादी टलने के बाद अब सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें और विवाद खड़े हो गए हैं.

फ्लर्टी चैट्स हुआ वायरल तो लगे धोखे के आरोप 

शादी स्थगित होने की घोषणा के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पलाश मुच्छल ने शादी से ठीक पहले स्मृति मंधाना को धोखा दिया है. सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा पलाश की कथित फ्लर्टी चैट्स के स्क्रीनशॉट वायरल किए गए. एक महिला ने दावा किया कि पलाश उनसे लंबे समय से बात कर रहे थे.

Palash muchhal flirty chat leak

इन कथित चैट्स में पलाश लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप की बातें करते हुए, महिला की तारीफ करते हुए और उनसे मिलने की योजना बनाते हुए दिख रहे थे. एक चैट में यह भी सामने आया कि जब महिला ने पलाश से स्मृति के बारे में पूछा, तो उन्होंने बात को टाल दिया.

स्मृति मंधाना का चौंकाने वाला कदम

स्मृति मंधाना ने खुद एक बड़ा कदम उठाकर सबको हैरान कर दिया. शादी टलने और चैट्स के वायरल होने के बाद, स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पलाश मुच्छल के साथ अपनी सगाई और प्री-वेडिंग सेरेमनी से जुड़ी सारी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए. स्मृति के इस कदम के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस के बीच यह अफवाह तेज़ी से फैल गई कि कपल ने सिर्फ शादी स्थगित नहीं की है, बल्कि हमेशा के लिए अपना रिश्ता खत्म कर दिया है.

क्यों रुक गई स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी?                         

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के परिवारों ने शादी टलने का मुख्य कारण स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब होना बताया. उन्हें दिल से जुड़ी समस्या (हार्ट अटैक के लक्षण) के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था.पलाश मुच्छल की बहन और मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर बताया कि स्मृति के पिता के स्वास्थ्य को देखते हुए शादी को कुछ समय के लिए अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है और उन्होंने सभी से परिवार की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की थी.

Palak muchhal reaction on smriti mandhana wedding
रिपोर्ट्स के मुताबिक,मंगेतर पलाश मुच्छल भी इस तनाव के कारण बीमार पड़ गए थे और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था,हालांकि अब दोनों की तबीयत स्थिर बताई जा रही है.

क्या है वायरल चैट का सच?

हालांकि, भारत एक्सप्रेस या किसी अन्य प्रमुख चैनल ने इन वायरल चैट्स की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है और न ही स्मृति या पलाश की ओर से धोखे के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान आया है. फिलहाल, दोनों परिवारों ने स्वास्थ्य कारणों से शादी को टाल दिया है,लेकिन सोशल मीडिया पर 'धोखे' और 'शादी टूटने' की अफवाहें जोरों पर हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement