Advertisement

पाकिस्तानी ड्रामा में घुंघराले बालों वाली औरतों को कहा 'बदसूरत', वायरल हुआ शॉकिंग Video

पाकिस्तानी टीवी सीरीज की क्पिल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी और बेटी के घुंघराले बालों पर भद्दा कमेंट कर रहा है.

Latest News
पाकिस्तानी ड्रामा में घुंघराले बालों वाली औरतों को कहा 'बदसूरत', वायरल हुआ शॉकिंग Video

Pakistan Drama

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कई पाकिस्तानी टीवी सीरीज अपने सब्जेक्ट्स को लेकर चर्चाओं में रही हैं. वहीं, हाल ही में एक ऐसा ही पाकिस्तानी ड्रामा (Pakistani Drama) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. ये शो इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना कर रहा है. इस शो की एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स घुंघराले बालों (Curly Hair) वाली औरतों को बदसूरत बता रहा है. सिर्फ यही नहीं ये शख्स इस बात से भी निराश है कि उसकी बेटी को मां से घुंघराले बाल मिले हैं. ये शख्स बता रहा है कि किस तरह उसे बीवी और बेटी के बालों से जिंदगी में कितनी तकलीफें झेलनी पड़ रही हैं.

वायरल हुई क्लिप

दरअसल, वायरल हो रही ये क्लिप पाकिस्तानी सीरियल 'मैं ऐसी क्यों हूं' की है जिसमें नूर जफर खान और सईद जिबरान लीड रोल निभा रहे हैं. इस क्लिप में सईद जिबरान (पति), नूर जफर खान (पत्नी) से कहते हैं कि 'तुम्हारे बाल अपनी ओरिजन हालत में तुम्हें बदसूरत बना देते हैं. मैं कभी किसी बदसूरत लड़की से शादी नहीं करना चाहता था. धोखा हुआ है मेरे साथ, फंसाया है तुमने मुझे अपनी बदसूरती छुपाकर. पिछले 6 साल से पछता रहा हूं और ऊपर से बदकिस्मती ये है कि मेरी बेटी ने भी तुमसे ये बाल इनहैरिट कर लिए हैं. तुम्हारी बदसूरती का अक्स उसमें भी है. मैं बदसूरत बालों वाली लड़की और एक ऐसी ही बेटी का बाप हूं. ये सोच- सोच कर मुझे कितनी तकलीफ होती है कभी सोचा है तुमने'. यहां देखें वायरल हो रही ये क्लिप-

 

 

ये भी पढ़ें- Jurassic World Dominion Trailer: अब पूरी दुनिया पर कब्जा करेंगे डायनासोर? फ्रेंचाइजी की शानदार एंडिंग

ये भी पढ़ें- पिता रवि टंडन को Raveena Tondon ने नम आंखों से दी आखिरी विदाई, निभाई अंतिम संस्कार की रस्में 

गुस्से में आए लोग

वहीं, पाकिस्तानी सीरियल के इस वीडियो को देखकर कई लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने इस कंटेंट को बकवास बताया है तो कईयों ने अपने खूबसूरत घुंघराले बालों की तस्वीरें- वीडियोज शेयर करते हुए इसके खिलाफ अभियान चलाया है. कई लोगों का कहना है कि गोरेपन का ऑब्सेशन कब था कि अब बालों को लेकर भी महिलाओं के साथ बदसलूकी को बढ़ावा दिया जा रहा है.
 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement