एंटरटेनमेंट
Fawad Khan आज भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत मिस करते हैं. इसके अलावा वो इंडस्ट्री में बनाए अपने दोस्तों को भी याद करते हैं.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड (Bollywood) में कई पाकिस्तानी एक्टर्स (Pakistani Actors) ने धमाकेदार डेब्यू तो किया है लेकिन अब ये एक्टर्स हिंदी फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं. इस लिस्ट में फवाद खान (Fawad Khan) का नाम भी शामिल है. उरी अटैक के बाद इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने साल 2016 में एक रेजोल्यूशन पास करते हुए पाकिस्तानी आर्टिस्ट पर भारत में काम करने से बैन लगा दिया था जिसके बाद फवाद को भी बॉलीवुड से अलविदा कहना पड़ा था. हालांकि, फवाद आज भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत मिस करते हैं. इसके अलावा वो इंडस्ट्री में बनाए अपने दोस्तों को भी याद करते हैं.
फवाद खान पाकिस्तानी फिल्मों के साथ-साथ कई सीरीज में भी नजर आ जाते हैं. हाल ही में फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में फवाद खान ने बॉलीवुड को लेकर बात की है. उन्होंने कहा- 'मैं बॉलीवुड को मिस करता हूं. मैंने वहां कई अच्छे दोस्त बनाए हैं और आज भी मैं उनके टच में हूं. मैं मुंबई को मिस करता हूं जो एक सुंदर शहर है. जिन भी शहरों में मैं गया हूं सभी बहुत सुंदर हैं. मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा'.
ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor को घुटनों के बल बिठाकर गालियां क्यों देते थे संजय लीला भंसाली?
फवाद इन दिनों सुपरहिट शो 'जिंदगी गुलज़ार है' को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में आ गए हैं. आठ साल बाद 'जिंदगी' की अपकमिंग सीरीज में फवाद एक बार फिर से एक्ट्रेस सनम सईद साथ नजर आएंगे. इस सीरीज को आसिम अब्बासी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी स्ट्रीम किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल एनाउंसमेंट हो चुकी है. बता दें फवाद खान आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने 'कपूर एंड सन्स' और 'खूबसूरत' जैसी फिल्में भी की हैं.