Advertisement

पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan का 'Uri: The Surgical Strike' से क्या है कनेक्शन ?

Uri का Pakistani Actor Fawad Khan से एक कनेक्शन है. यह खुलासा विक्की कौशल ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान किया था.

पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan का 'Uri: The Surgical Strike' से क्या है कनेक्शन ?

Fawad Khan connection with Uri The surgical strike

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Uri: The Surgical Strike तीन साल पूरे कर चुकी है. इस मौके पर हम आपके साथ इस फिल्म से जुड़ी एक जानकारी शेयर करने वाले हैं. जानकारी यह कि Uri का Pakistani Actor Fawad Khan से एक कनेक्शन है. यह खुलासा विक्की कौशल ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान किया था.

विक्की ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन उस वक्त उरी हमला हो गया. इसके बाद भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगा दिया गया. इस बैन की वजह से आदित्य की फवाद के साथ काम करने की इच्छा तो अधूरी रह गई लेकिन उन्होंने इस हमले पर डिटेल स्टडी और फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली. इस तरह उरी टेबल पर आई और हम सब एक टीम बन गए.  

Vicky Kaushal की बेस्ट में से एक है Uri: The Surgical Strike 

विक्की कौशल ने अभी तक बहुत ही अच्छा काम किया है. फिल्म उरी उनकी बेस्ट परफॉर्मेंसेज में से एक है. फिल्म का डायलॉग 'Howz the Josh' काफी हिट हुआ था और बच्चे-बच्चे की जुबान पर था. इस फिल्म के तीन साल पूरे होने के मौके पर विक्की ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर यादें ताजा की थीं. जब विक्की इस फिल्म की प्रमोशन कर रहे थे तो उनका कहना था यह फिल्म एक फीलिंग है. फिलहाल विक्की सैम बहादुर की शूटिंग में बिजी हैं.

 

 

यह भी पढ़ें: जब सबकुछ भूल COVID-19 के मरीजों के इलाज में लगा था यह BIGG BOSS कंटेस्टेंट 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement