Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

50 मेहमान भी नहीं होंगे शामिल, विक्की-कटरीना से छोटी है Ranbir-Alia की गेस्ट लिस्ट

खबर है कि आज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हल्दी सेरेमनी होने वाली है. सिक्योरिटी इतनी टाइट है कि अबतक कोई तस्वीर सामने नहीं आई है.

50 मेहमान भी नहीं होंगे शामिल, विक्की-कटरीना से छोटी है Ranbir-Alia की गेस्ट लिस्ट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर लगातार नए अपडेट आ रहे हैं. पहले जहां 12 अप्रैल को आई अपडेट ने सभी को हैरान कर दिया था कि शादी पोस्टपोन हो सकती है वहीं अब शादी में आने वाले मेहमानों तो लेकर अपडेट है. खबर है कि इस स्टार वेडिंग में केवल 28 मेहमान शामिल होंगे. यह जानकारी आलिया के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने शेयर की है.

विक्की-कटरीना में थे इससे ज्यादा मेहमान

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने साल 9 दिसंबर, 2021 में शादी की थी. इनकी शादी में करीबी रिश्तेदारों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कुछ चुनिंदा लोग ही पहुंचे थे. खबर थी इस शादी में 120 मेहमान थे.

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में कितने लोगों ने खाया खाना ?

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने साल 2021 में ही शादी की थी. इस शादी में भी केवल करीबी लोग ही मौजदू थे. फिल्म इंडस्ट्री से केवल फराह खान, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम समेत कुछ लोग थे.

यह भी पढ़ें: Alia- Ranbir Wedding: प्रीवेडिंग रस्में शुरू, Photos में खूबसूरत नजर आईं रणबीर की होने वाली सासू मां

दीपिका-रणवीर की शादी भी थी सीक्रेट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी की थी. इस शादी में केवल 40 लोग शामिल हुए थे. इनमें सिर्फ और सिर्फ परिवाल वाले ही मौजूद थे. अनुष्का और विराट की शादी भी इटली में हुई थी. इस सेरेमनी में केवल लिमिटेड लोग ही थे. इन्होंने शादी के बाद दिल्ली, मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था. 

रिसेप्शन बन चुका है ट्रेंड

इन दिनों ग्रैंड रिसेप्शन का ट्रेंड बन चुका है. इसलिए ज्यादातर सेलेब्रिटीज शादी बेहद सादे अंदाज में करते हैं और फिर दोस्तों और करीबियों के साथ पार्टी करने के लिए रिसेप्शन रखते हैं. जितने भी सेलेब्स का यहां जिक्र है सभी ने अपनी शादी के बाद रिसेप्शन पर खूब खर्चा किया था.    

यह भी पढ़ें: वायरल हो रहा है Ranbir-Alia का हल्दी सेरेमनी Video, जानें- क्या है सच्चाई?

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement