एंटरटेनमेंट
Dharmendra Death:बिग बॉस के सेट से एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में, धर्मेंद्र और बॉबी देओल को स्टेज पर सलमान खान के साथ देखा जा सकता है. इस वीडियो में धर्मेंद्र सलमान को अपना तीसरा बेटा बता रहे हैं.
89 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले धर्मेंद्र के जाने के बाद एक युग का अंत हो गया है. अब जबकि धर्मेंद्र नहीं हैं तमाम किस्से कहानियों का जिक्र हो रहा है. ऐसा ही एक किस्सा वो है जब धर्मेंद्र ने सलमान को अपना तीसरा बेटा बताते हुए उनकी जमकर तरीफ की थी. वहीं तब सलमान ने भी धर्मेंद्र को फादर फिगर कहा था.
बताते चलें कि बिग बॉस के स्टेज से सलमान खान, बॉबी देओल और धर्मेंद्र का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. धर्मेंद्र की मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में, धर्मेंद्र और बॉबी देओल को स्टेज पर सलमान खान के साथ देखा जा सकता है.
क्लिप में धर्मेंद्र सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि, 'वैसे मैं तो कहूंगा, यह मेरा बेटा है। मेरे तीन बेटे हैं तीनो जज़्बाती हैं, खुद्दार हैं, ट्रांसपेरेंट हैं. धर्मेंद्र ने सलमान की तरफ देखते हुए आगे कहा कि, 'पर यह मुझ पर थोड़ा ज़्यादा गया है,' जिससे सलमान और बॉबी दोनों हंस पड़े क्योंकि बॉबी भी अपने पिता से सहमत थे.
आगे धर्मेंद्र ने बताया कि वह ऐसा इसलिए सोचते हैं क्योंकि सलमान रंगीन मिज़ाज है और उन्हीं की तरह ठुमका भी लगता है.
गौरतलब है कि धर्मेंद्र की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध है. 300 से ऊपर फ़िल्में करने वाले धर्मेंद्र भले ही अब हमारे बीच न हो लेकिन जैसा उनका कद था, बॉलीवुड शायद ही कभी उस योगदान को भुला पाए.