Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: नुसरत जहां ने खुलकर किया यश दासगुप्ता से प्यार का इजहार, बोलीं- मैं तुम्हारे साथ भाग गई थी

नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता के साथ अपने प्यार का इजहार कर दिया है. इस दौरान वो काफी कैंडिड अंदाज में दिखाई दीं.

VIDEO: नुसरत जहां ने खुलकर किया यश दासगुप्ता से प्यार का इजहार, बोलीं- मैं तुम्हारे साथ भाग गई थी

नुसरत जहां, यश दासगुप्ता

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बंगाला सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) बीते काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्टर यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta) संग अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखने के बावजूद उन्होंने कभी अपने रिलेशनशिप को छुपाया नहीं. वहीं, हाल ही में उन्होंने यश संग अपनी लवस्टोरी पर खुलकर बात की है. नुसरत और यश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अपने प्यार के इजहार करने के दौरान नुसरत काफी कैंडिड अंदाज में दिखाई दीं. नुसरत कहती दिखाई दीं कि 'मैं तुम्हारे साथ भाग गई थी'.

फरार हो गई थी

दरअसल, नुसरत जहां ने अपने रेडियो शो 'इश्क विद नुसरत' (Ishq with Nusrat) में यश दासगुप्ता को बतौर गेस्ट बुलाया था. नुसरत ने शो पर यश को 'मेरी च्वाइस' कहते हुए इंट्रोड्यूस किया. इस दौरान बातचीत के बीच यश ने नुसरत से पूछ लिया कि हमार रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई? इस पर नुसरत ने जवाब देते हुए कहा कि 'मैं तुम्हारे साथ भाग गई थी'. ये सुनकर यश चौंक गए और बोले- 'तुम भाग गई थीं? तुम्हारा मतलब है कि हम हाथ पकड़कर सड़कों पर भागे?'... ये सुनते ही नुसरत ने कहा- 'नहीं नहीं, मैं तुम्हारे साथ फरार हो गई, ये सही शब्द है'.

ये भी पढ़ें- New Year 2022: आलिया-रणबीर से सिद्धार्थ-कियारा तक, ये स्टार कपल विदेश में सेलिब्रेट करेंगे नया साल

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ishq (@ishq.fm)

 

शादी पर सस्पेंस

नुसरत का कहना था कि 'इस ये एपिसोड का सब्जेक्ट यही है कि 'मेरा प्यार, मेरी चॉइस, मैं तुम्हारे संग प्यार में पड़ी, ये मेरी चॉइस थी और बाकी सब इतिहास है'. हालांकि, नुसरत ने शादी पर सस्पेंस जारी रखा है. उन्होंने यश दासगुप्ता संग शादी को लेकर कोई बात नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर वो इसकी हिंट दे चुकी हैं. उन्होंने एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था- 'हस्बैंड और डैड'.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement