Advertisement

Nushrratt Bharuccha को कॉन्डम बेचने पर ट्रोल करने लगे लोग, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिया शानदार जवाब

Nushrratt Bharuccha की फिल्म 'जनहित में जारी' को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं. कई लोगों ने इस फिल्म के कंटेंट को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल किया है.

Latest News
Nushrratt Bharuccha को कॉन्डम बेचने पर ट्रोल करने लगे लोग, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिया शानदार जवाब

नुसरत भरूचा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है तो कोई रिलीज के लिए तैयार है. वहीं, इन सबके बीच एक्ट्रेस नुसरत भरूचा फिल्म 'जनहित में जारी' सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में इस फिल्म के दो धमाकेदार पोस्टर रिलीज हो गए हैं जिसमें नुसरत कॉन्डम बेचती दिख रही हैं. पोस्टर रिलीज होते ही नुसरत सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होने लगी हैं और कई लोग उन्हें लेकर भद्दे कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं. वहीं, अब नुसरत ने एक वीडियो जारी कर इन ट्रोल्स को जवाब दे दिया है.

ट्रोल्स को दिया जवाब

दरअसल, नुसरत भरूचा अपनी फिल्म 'जनहित में जारी' के जरिए कॉन्डम के इस्तेमाल को लेकर समाज को जागरुक करने का काम कर रही हैं. फिल्म में वो कॉन्डम बेचती दिख रही हैं और इसकी वजह से उनके परिवार वाले और सामाज के बाकी लोग उनका विरोध करते हैं. वहीं, फिल्म तो छोड़िए रियल लाइफ में भी उन्हें भद्दे कमेंट्स झेलने पड़ रहे हैं. इस फिल्म को लेकर किए गए नुसरत के पोस्ट पर ऐसे कमेंट्स मिल रहे हैं कि एक्ट्रेस से रहा नहीं गया और उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए ट्रोल्स को जवाब दे डाला.

 

 

ये भी पढ़ें- Karan Johar के साथ झगड़े की अफवाहों पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है सच?

ये भी पढ़ें- Avatar 2 के लीक हुए टीजर पर मचा बवाल, वीडियो लोग बोले- अभी ये हाल तो रिलीज के बाद क्या होगा?

नुसरत ने वीडियो में क्या कहा?

नुसरत ने वीडियो में कहा कि मैंने फिल्म में कॉन्डम को लेकर बात की तो मुझे सोशल मीडिया पर अलग ही रेस्पॉन्स मिलने लगे? नुसरत ने वीडियो में आगे ट्रोल्स के कमेंट्स भी शेयर किए हैं. इस वीडियो के आखिर में नुसरत कहती नजर आ रही हैं कि 'मुझे यही सोच तो बदलनी है, वही तो मैं कह रही हूं'. नुसरत के इस पोस्ट पर फैंस और कई सेलेब्रिटीज का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement