Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Karanvir Bohra ही नहीं ये एक्टर्स भी हो चुके हैं आर्थिक तंगी का शिकार, खुलासे से हर कोई रह गया था हैरान

रश्मि देसाई ने दावा किया था कि अरहान खान ने उनसे ऊधारी ली है. आर्थिक तंगी के कारण ही वह लॉकडाउन में मुंबई से अपने होमटाउन शिफ्ट हो गए थे.

Karanvir Bohra ही नहीं ये एक्टर्स भी हो चुके हैं आर्थिक तंगी का शिकार, खुलासे से हर कोई रह गया था हैरान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिएलिटी शो 'लॉक अप' में कंटेस्टेंट्स आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े शॉकिंग खुलासे करते नजर आ रहे हैं. टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने भी हाल ही में  एक ऐसा राज शेयर किया जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है. उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से वे बुरी तरह कर्ज में डूबे हैं और उनके खिलाफ कई केस भी दर्ज हो चुके हैं. इस दौरान उन्होंने आत्महत्या को लेकर आने वाले ख्यालों के बारे में भी खुलकर बात की.

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी कलाकार को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले भी छोटे पर्दे के कई एक्टर्स आर्थिक तंगी झेल चुके हैं. 

सायंतनी घोष

User asked bra size from TV Actress Sayantani Ghosh | TV Actress से यूजर ने  पूछ लिया ब्रा का साइज, करारा जवाब देकर कर दी बोलती बंद | Hindi News, टीवी
कोरोना वायरस (Coronavirus) लॉकडाउन के दौरान सायंतनी घोष ने भी फैंस के सामने आर्थिक तंगी का जिक्र किया था. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वे अपने लोन्स की ईएमआई तक नहीं दे पा रही हैं. इसकी वजह से एक्ट्रेस के सिर पर कर्जा बढ़ता चला जा रहा था.

अरहान खान

अरहान खान की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi -  Zee News Hindi
अरहान खान ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में खुद कबूल किया था कि उनपर करोड़ों का कर्ज है और उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है. यही नहीं, इस दौरान रश्मि देसाई ने भी दावा किया था कि अरहान ने उनसे भी ऊधारी ली है. आर्थिक तंगी के कारण ही वह लॉकडाउन में मुंबई से अपने होमटाउन शिफ्ट हो गए थे.

मनमीत ग्रेवाल

Actors Who Got into debts like Karanvir Bohra, Manmeet Grewal Did Suicide |  करणवीर बोहरा से पहले ये एक्टर्स भी हुए पाई-पाई को मोहताज, एक ने तो जान ही  दे दी |
टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने आर्थिक तंगी के चलते सुसाइड कर लिया था. लॉकडाउन के दौरान मनमीत ग्रेवाल कर्जदार हो गए थे और अपनी ईएमआई के खर्चे नहीं उठा पा रहे थे. यही वजह रही कि वे हालात के सामने हिम्मत हार गए. 

आशीष रॉय

Hansal Mehta Reach out to help Ashiesh Roy who is in icu asked for  financial support | आईसीयू में एडमिट एक्टर के पास इलाज के लिए नहीं पैसे,  हंसल मेहता ने बढाया
कई टीवी सीरियल्स में अपना नाम कमाने वाले आशीष अपनी बीमारी की वजह से पूरी तरह से कंगाल हो गए थे. किडनी फेल होने के बाद रॉय अस्पताल का खर्चा भी नहीं उठा पा रहे थे. बढ़ते बिल के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए.  इसके बाद आशीष रॉय ने घर जाना ही सही समझा और कुछ समय बाद ही उनका देहांत हो गया.

शगुफ्ता अली

Actress Shagufta Ali facing financial problems here is why she did not get  help from sonu sood | एक्ट्रेस शगुफ्ता अली की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें,  सोनू सूद से मदद मांगने
शगुफ्ता अली टीवी शो से लेकर कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. कुछ महीने पहले टीवी रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में उन्होंने बताया था कि पीछले 4 सालों से वह ऑडिशन दे रही हैं लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा. इसके बाद शो की जज माधुरी दीक्षित ने टीम की तरफ से उन्हें 5 लाख रुपये का चेक दिया था.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करे.

    Advertisement
    Advertisement

    Advertisement