Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

कम नहीं हो रहीं Jacqueline Fernandez की मुसीबतें, हाथ से फिसला बड़ा प्रोजेक्ट Nora की झोली में आकर गिरा

साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पवन कल्याण की फिल्म जैक्लीन के हाथ से फिसलकर नोरा फतेही (Nora Fatehi) की झोली में जा गिरी है. 

कम नहीं हो रहीं Jacqueline Fernandez की मुसीबतें, हाथ से फिसला बड़ा प्रोजेक्ट Nora की झोली में आकर गिरा

 जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के साथ अपने संबंधों को लेकर ईडी की रडार पर आई बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में ईडी ने जैकलीन की 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त कर लिया है. इस सबका असर शायद उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ रहा है.  साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पवन कल्याण की फिल्म जैक्लीन के हाथ से फिसलकर नोरा फतेही (Nora Fatehi) की झोली में जा गिरी है. 

दरअसल पवन कल्याण ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हरी हरा वीरा मल्लू' (Hari Hara Veera Mallu) पर काम शुरू कर दिया है. इस फिल्म में लीड रोल के लिए पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया था पर अब इस में नोरा फतेही (Nora Fatehi) अभिनेता संग ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: नॉर्थ-ईस्ट की 'Anek' मुश्किलों का सामना करेंगे Ayushmann, अंडरकवर कॉप के रोल में आएंगे नजर

कृष जगरलामुडी द्वारा लिखित और निर्देशित ये फिल्म पीरियड ड्रामा है फिल्म महान डाकू वीरा मल्लू के जीवन को दर्शाएगी. इसमें नोरा, शाहजहां की तीसरी बेटी और (औरंगजेब की बहन) रोशनारा बेगम की भूमिका निभाएंगी. फिल्म में निधि अग्रवाल, अर्जुन रामपाल और नरगिस फाखरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी. 150-200 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बन रही ये फिल्म इस साल 5 अक्टूबर को दशहरा पर रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: Johnny Depp ने फाड़ दिए थे Amber Heard के कपड़े, प्राइवेट पार्ट में पहुंचाई थी चोट!

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement