Advertisement

स्कूटी पर निकलीं Nora Fatehi, लोग बोले- 'दिल्ली में होती तो कट जाता चालान'

नोरा फतेही बीती रात मुंबई में स्पॉट की गईं पर हमेशा की तरह वो किसी लग्जरी गाड़ी में नहीं बल्कि स्कूटी पर कहीं जाती नजर आईं.

स्कूटी पर निकलीं Nora Fatehi, लोग बोले- 'दिल्ली में होती तो कट जाता चालान'

स्कूटी पर स्पॉट हुईं नोरा फतेही 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) बीती रात मुंबई में स्पॉट की गईं पर हमेशा की तरह वो किसी लग्जरी गाड़ी में नहीं बल्कि स्कूटी पर कहीं जाती नजर आईं. सजी संवरी नोरा ईद के मौके पर एक बिल्डिंग से बाहर निकलीं और स्कूटी पर सवार होकर निकल पड़ी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर थोड़ी ही देर में आग की तरह फैल गया. उनके फैंस ये देखकर काफी हैरान रह गए. 

वीडियो में नोरा ने शरारा पहना है जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं. ईद की शाम को जब वो घर के बाहर निकली तो अपनी किसी लग्जरी कार में नहीं बल्कि एक्टिवा पर बैठ कर जाती हुई नजर आईं. एक तरफ जहां लोगों को उनकी ये सादगी पसंद आ रही है तो वहीं कुछ लोग उन्हें हेलमेट ना लगाने पर सवाल खड़े कर रहे हैं. कुछ फैंस का कहना है कि ट्रैफिक जाम की वजह से वो कार से जाने से बच रही होंगी तभी वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं. नोरा कैमरा को सामने देखकर काफी अनकम्फर्टेबल हो रही थीं जो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था.

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब नोरा 2 वीलर पर दिखी हों. वो इससे पहले भी 2 वीलर की राइड लेती स्पॉट हुई हैं. 

ये भी पढ़ें: Rashmi Desai का ग्लैमरस फोटोशूट हुआ वायरल, देखकर फैंस बोले- भाभी जी आपके उमर को...

क्या नोरा को डेट कर रहे हैं टेरेंस लुईस

नोरा के फैंस ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वो किसको डेट कर रही हैं. खबर है कि नोरा टेरेंस लुईस को डेट कर रही हैं. दरअसल इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 को कुछ दिन के लिए नोरा ने टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ जज किया था. तब टेरेंस के साथ नोरा की केमिस्ट्री बी-टाउन में चर्चा का विषय बन गई थी और ऐसी अटकलें थीं कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है. अब हाल ही में, टेरेंस ने नोरा संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इन सभी बातों को महज अफवाह करार दिया है. उन्होंने कहा कि वे बहुत अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने नोरा की तारीफ भी की और उन्हें मेहनती बताया है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement