Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

जब किन्नर के रोल के लिए Nirmal Pandey को मिला था बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, मौत ने दिया था सदमा

अभिनेता Nirmal Pandey की डेथ एनिवर्सरी पर जानें उन फिल्मों के बारे में जिनके जरिए वो हमेशा फैंस को याद रहेंगे.

Latest News
जब किन्नर के रोल के लिए Nirmal Pandey को मिला था बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, मौत ने दिया था सदमा

Nirmal Pandey

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 18 फरवरी 2010 को फिल्म इंडस्ट्री ने बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर निर्मल पांडे (Nirmal Pandey) को खो दिया था. फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर निर्मल पांडे का निधन परिवार, फैंस और इंडस्ट्री के लिए भी गहरा सदमा लेकर आई थी. उन्होंने अपने 47 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दी थी लेकिन थिएटर से लेकर फिल्मों और छोटे पर्दे तक उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिल में अलग जगह बना ली थी. निर्मल की 22वीं डेथ एनिवर्सरी पर जानें उन फिल्में के बारे में जिनके जरिए ये अभिनेता हमेशा याद किए जाएंगे.

यादगार फिल्में

निर्मल पांडे का जन्म 10 अगस्त 1962 को उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था. निर्मल ने करीब 20 सालों तक फिल्मों में काम किया था. 48 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्होंने शुरुआत में कई फिल्मों में छोटे किरदारों के जरिए जगह बनाई थी. वहीं, 1996 में आई निर्मल पांडे को शेखर कपूर की फिल्‍म बैडिंट क्‍वीन में बड़ा ब्रेक मिला था. निर्मल पांडे ने 'बैंडिट क्वीन' के अलावा 'दायरा', 'गॉडमदर', 'ट्रेन टू पाकिस्तान' और 'इस रात की सुबह नहीं' जैसी फिल्मों से हमेशा याद किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- अजय देवगन ने दिखाई Drishyam 2 की पहली झलक, विजय फिर बचा पाएगा अपना परिवार?

ये भी पढ़ें- हिजाब विवाद: महाभारत- द्रौपदी को घसीटने पर ट्रोल हुईं Swara Bhaskar, यूजर्स ने खोज निकाली पुरानी फोटोज

मिला था सम्मान

निर्मल अपने करियर की शुरुआत से ही थिएटर से जुड़े हुए थे. उन्होंने लंदन में करीब 125 प्ले में हिस्सा लिया था और खूब चर्चाएं बटोरी थीं. उनकी यादगार फिल्मों की बात करें तो अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित दायरा हिन्दी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म में उन्होंने एक किन्नर का रोल निभाया था. इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए 1997 में निर्मल पांडे को फ्रांस में बेस्ट एक्टर वैलेंटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement