Advertisement

New Year 2022 पर Neha Kakkar ने गोवा में किया कॉन्सर्ट, VIDEO देख भड़के लोग

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar ) ने नए साल 2022 (New Year 2022) की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है.

 New Year 2022 पर Neha Kakkar ने गोवा में किया कॉन्सर्ट, VIDEO देख भड़के लोग

नेहा कक्कड़

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar ) ने नए साल 2022 (New Year 2022) की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. उन्होंने न्यू ईयर पर गोवा में आयोजित एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर जश्न मनाया है. उनकी न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं लेकिन उन्हें नए साल का जश्न भारी पड़ गया है. कॉन्सर्ट परफॉर्मेंस के लिए नेहा सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं और कई लोगों ने कमेंट करते हुए नेहा को खरी-खोटी सुनाई है.

वायरल हुई वीडियो

नेहा कक्कड़ का एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें वो ऑल ब्लैक लुक में स्टेज पर खड़े होकर परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं और उनके सामने लोगों से खचाखच भरा हॉल नजप आ रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़, बॉलीवुड फिल्म का मशहूर गाना 'लड़की आंख मारे' गाती नजर आ रही हैं और उनके इस गाने को हॉल में मौजूद भीड़ दोहराती दिख रही है. वहीं, स्टेज पर नेहा के साथ कई और कलाकार भी नजर आ रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा नेहा कक्कड़ का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Katy Perry ने 'बीयर कैन’ से बनी अजीबो-गरीब ड्रेस, Photos Viral

 

 

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हो गए हैं. उनका कहना है कि कोरोना संकट के बीच इस तरह का ईवेंट किसी खतरे से कम नहीं है. कई लोग हैरान हैं कि नेहा ऐसे ईवेंट को क्यों इनकरेज कर रही हैं. एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसे लोगों के कारण ही कोरोना केसेस बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. लोग इस पर भी हैरान हैं कि गोवा में नए साल की पार्टी में किसी तरह की पाबंद‍ी क्यों नहीं है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement