Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

नीतू कपूर ने कर ली Ranbir-Alia की शादी में डांस की तैयारी? देखें धमाकेदार वीडियो

Ranbir Kapoor- Alia Bhatt की शादी से पहले Neetu Kapoor के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Latest News
नीतू कपूर ने कर ली Ranbir-Alia की शादी में डांस की तैयारी? देखें धमाकेदार वीडियो

Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी जैसे-जैसे करीब आती जा रही है वैसे ही फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ रही है. वहीं, सभी ये जानना चाहते हैं कि इस ग्रैंड इवेंट (Alia Ranbir Wedding) को लेकर क्या-क्या तैयारियां चल रही हैं. इस बीच रणबीर की मां यानी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं जिनसे जाहिर है कि वो अपने बेटे की शादी की तैयारियां पूरी कर चुकी हैं. इन वीडियो में नीतू जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं.

वायरल हुए ये वीडियोज

दरअसल, नीतू कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन नए धमाकेदार डांस वीडियोज शेयर करती दिखाई दे रही हैं. इस डांस वीडियोज में उनका कॉन्फिडेंस और बिंदास अंदाज देखकर मालूम होता है कि वो डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं. नीतू के डांस वीडियोज से जाहिर है कि बेटे की शादी में सबसे धमाकेदार डांस उनका ही होने वाला है. किसी डांस वीडियो में वो नोरा फतेही को टक्कर दे रही हैं तो किसी में प्रोफेशनल डांस कोरियोग्राफर को. यहां देखें नीतू कपूर के धमाकेदार डांस वीडियोज-

 

 

ये भी पढ़ें- Alia- Ranbir से पहले देखें ऋषि कपूर- नीतू कपूर की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीर, क्या पापा जैसा होगा रणबीर का लुक?

ये भी पढ़ें- Ranbir Alia Wedding से वायरल हुआ बर्तन वाला वीडियो, लोग बोले- ये तो पड़ोसी की शादी है!

 

 

 

शादी की तैयारियों और फिल्मों में बिजी हैं नीतू कपूर

बता दें कि इन दिनों नीतू कपूर बेटे की शादी की तैयारियों के साथ-साथ अपने करियर को लेकर भी काफी बिजी हैं. वो लंबे समय बाद फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं. इस मल्टी स्टारर फिल्म में नीतू के साथ अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन नजर आने वाले हैं. इसके अलावा नीतू कपूर एक डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर' की जज के तौर पर भी नजर आ रही हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement