Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Onomatomania नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं Naseeruddin Shah, ऐसी हो गई है हालत

नसीर ने अपनी बीमारी का मतलब समझाते हुए कहा, Onomatomania एक ऐसी बीमारी है जिसमें आप एक शब्द या वाक्य दोहराते रहते हैं.

Onomatomania नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं Naseeruddin Shah, ऐसी हो गई है हालत

Naseeruddin shah medical condition

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Naseeruddin Shah ने अपनी सेहत को लेकर एक बड़ी जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि वह Onomatomania नाम की एक मेडिकल कंडिशन से जूझ रहे हैं. इस कंडिशन में व्यक्ति बार-बार एक शब्द या वाक्य दोहराता है. नसीर ने बताया कि हालत की वजह से वह एक पल भी आराम नहीं कर पाते हैं. लाख कोशिश करने के बाद कहीं जाकर उन्हें आरामा मिलता है.

नसीर ने यूट्यूब चैनल Chalchitra Talks से बात करते हुए अपनी इस हालत के बारे में बताया. उन्होंने कहा, मैं Onomatomania नाम की एक बीमारी से पीड़ित हूं. यह एक मेडिकल कंडिशन है. मैं मजाक नहीं कर रहा अगर आफ चाहें तो इसे डिक्शनरी में ढूंढ सकते हैं.

नसीर ने अपनी बीमारी का मतलब समझाते हुए कहा, Onomatomania एक ऐसी बीमारी है जिसमें आप एक शब्द या वाक्य दोहराते रहते हैं. आप खुद को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी बेवजह बोलते जाते हैं. मैं हर वक्त बड़बड़ाता रहता हूं इस वजह से कभी चुप या आराम से नहीं रह पाता. यहां तक कि जब नींद में होता हूं तब भी अपनी कुछ न कुछ बोल रहा होता हूं.

फिल्मी फ्रंट पर क्या कर रहे हैं नसीरुद्दीन शाह ?

वर्क फ्रंट पर बात करें तो नसीरुद्दीन हाल में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई गहराइयां में नजर आए थे. इसके अलावा वह 'कौन बनेगी शिखरवती' में अहम रोल में थे. रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल वह दो फिल्मों मारीच और कुत्ते में भी नजर आने वाले हैं. ये दोनों फिल्में इस साल रिलीज होंगी.

ये भी पढ़ें:

1- बिग बॉस विनर Divya Agarwal ने रोडीज फेम बॉयफ्रेंड वरुण सूद से तोड़ा रिश्ता, बोलीं-'आज भी बेस्ट फ्रेंड हैं'

2- ओरहन को डेट कर रही हैं Janhvi Kapoor! इस कमेंट की वजह से होने लगी बातें

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement