Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

मेरे शेफ बनने से पहले मेरा परिवार कभी भी किसी रेस्टोरेंट में नहीं गया था: Sanjeev Kapoor

संजीव कपूर कहते हैं, 'जब मैंने इस क्षेत्र में प्रवेश किया था उससे पहले मेरे परिवार का कोई भी व्यक्ति कभी भी रेस्तरां नहीं गया था.'

मेरे शेफ बनने से पहले मेरा परिवार कभी भी किसी रेस्टोरेंट में नहीं गया था: Sanjeev Kapoor
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाले हैं. संजीव लोकप्रिय शेफ कुणाल कपूर और रणवीर बरार के साथ शो में एक विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगे. इस दौरान शेफ बताएंगे कि कैसे उन्होंने खाना पकाने के क्षेत्र में प्रवेश किया. 

शो का प्रोमो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर शो के होस्ट कपिल शर्मा से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. रणवीर कहते हैं कि हम संजीव कपूर को देखकर बड़े हुए हैं लेकिन हमें यह नहीं पता कि वे किसे देखकर बड़े हुए हैं. इस पर संजीव कपूर जवाब देते हैं, 'जब मैंने इस क्षेत्र में प्रवेश किया था उससे पहले मेरे परिवार का कोई भी व्यक्ति कभी भी रेस्तरां नहीं गया था. मुझे यह भी नहीं पता था कि शेफ शब्द का क्या मतलब क्या होता है या इसका उच्चारण कैसे किया जाता है.'

ये भी पढ़ें- Holi 2022 पर मनचलों के लिए राजस्थान पुलिस का अनोखा संदेश, शोले फिल्म के किरदारों के जरिए लोगों से की खास अपील

संजीव कपूर कहते हैं, 'जिस घर में मैं रहता था, हम पंजाब स्वीट हाउस से डोसा, समोसा, जलेबी मंगवाते थे. वहां जो सरदार जी पकाते थे, वे हमारे लिए डोसा बनाते थे लेकिन हमें नहीं पता था कि शेफ क्या है या कौन है.' 

वहीं कुणाल भी याद करते हैं कि कैसे उनकी दादी उन्हें ताना मारती थीं कि अगर उन्होंने अच्छी तरह से पढ़ाई नहीं की तो वे हलवाई बन जाएंगे और यह एक वास्तविकता बन गया क्योंकि वह अब एक प्रसिद्ध शेफ हैं.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement