Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

गिरफ्तार हुईं 'बबीता जी' Munmun Dutta, चार घंटे पूछताछ के बाद मिली जमानत

साल 2021 में मुनमुन की एक वीडियो काफी वायरल हुई थी. इस वीडियो में उन्होंने एक विवादास्पद टिप्पणी की थी.

गिरफ्तार हुईं 'बबीता जी' Munmun Dutta, चार घंटे पूछताछ के बाद मिली जमानत

Munmun dutta arrested

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक जाति विशेष पर विवादित टिप्पणी के मामले में बबीता जी यानी कि Munmun Dutta की गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तारी के बाद उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई. यह पूछताछ हरयाणा के हांसी पुलिस स्टेशन में हुई. लंबे चले सवालों के सिलसिले के बाद मुनमुन के जमानत पर छोड़ दिया गया. मुनमुन ने जनवरी में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी लेकिन एससी / एसटी अधिनियम के तहत गठित एक विशेष अदालत ने इसे खारिज कर दिया.

क्या है मामला ?

साल 2021 में मुनमुन की एक वीडियो काफी वायरल हुई थी. इस वीडियो में उन्होंने एक विवादास्पद टिप्पणी की थी, जो सीधे अनुसूचित जाति समुदाय को टारगेट करने वाली थी. वीडियो में, उन्होंने कहा, 'मैं यूट्यूब पर आ रही हूं, और मैं अच्छा दिखना चाहती हूं, भंगी की तरह नहीं दिखना चाहती.' इस वीडियो के अपलोड होते ही #ArrestMunmunDutta ट्रेंड करने लगा था.

इस मामले में मुनमुन की शिकायत न केवल हिसार में बल्कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी हुई थी. विवादास्पद वीडियो के खिलाफ इन सभी शिकायतों पर कार्रवाई की गई. एक्ट्रेस ने पहले सुप्रीम कोर्ट में हिसार में अपने मामले की जांच के लिए एक याचिका पेश की थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसे ठुकरा दिया.

इसके बाद वह हाईकोर्ट गईं और अपनी गिरफ्तारी रोकने का अनुरोध किया लेकिन उनके पक्ष में कुछ नहीं हुआ. इसके बाद मुनमुन के वकील ने हिसार के एससी/एसटी एक्ट के तहत मामले को विशेष अदालत में स्थानांतरित कर दिया. 25 जनवरी को मुनमुन दत्ता की याचिका खारिज कर दी गई थी.

विवाद के बाद एक्ट्रेस ने अपने बयान के लिए माफी मांगी थी. उन्होंने कहा, 'यह एक वीडियो के बारे में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था जिसमें मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ निकाला गया है. यह कभी किसी की भावनाओं का अपमान करने, डराने-धमकाने, अपमानित करने या आहत करने के इरादे से नहीं कहा गया. मेरी भाषा की बाधा के कारण, मुझे वास्तव में इस शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी दी गई थी. एक बार जब मुझे इसके अर्थ से अवगत कराया गया तो मैंने तुरंत अपने शब्द वापस लिए. मैं हर जाति, पंथ या लिंग के हर व्यक्ति का सम्मान करती हूं और हमारे समाज या राष्ट्र में उनके अपार योगदान को स्वीकार करती हूं. इस शब्द के इस्तेमाल से अनजाने में आहत हुए हर एक व्यक्ति से तहे दिल से माफी मांगना चाहती हूं और मुझे इसके लिए दिल से खेद है.'

ये भी पढ़ें:

1- करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं Lata mangeshkar, कौन होगा मालिक ?

2- Kapil Sharma से नाराज हैं Akshay Kumar, पीएम मोदी से है कनेक्शन !

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement