एंटरटेनमेंट
कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप को विनर मिल चुका है. शो के विनर मुनव्वर फारूकी को 18 लाख वोट मिले थे.
डीएनए हिंदी: कंगना रणौत (Kangana Ranaut) के रियलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) को अपने पहले सीजन का विनर मिल गया है. 70 दिन तक चले इस शो ने काफी सुर्खियां बटोरी. विनर की ट्राफी, 20 लाख रुपये कैश के साथ विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को कार भी मिली है. साथ ही साथ उन्होंने लाखों लोगों का दिल भी जीत लिया है पर सबसे खास बात तो ये रही कि मुनव्वर को कंगना का भी वोट मिला है.
18 लाख वोटों के साथ मुनव्वर फारूकी को बिग बॉस (Big Boss) की विनर तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) से भी ज्यादा वोट्स आए थे. शो की प्रड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मिलिए मुनव्वर फारूकी से जिन्हें 18 लाख वोटों के साथ कंगना का वोट भी मिला. लॉक अप का पहला विनर. जय माता दी.'
शो जीतने के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने कंगना की तारीफ करते हुए कहा था कि वो शो में हमेशा उनका सपोर्ट करती थीं. उन्होंने कहा कि शो में कंगना ने बहुत ही प्रोफेशनली काम किया है और शुक्रगुजार हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है. वहीं कंगना रनौत ने भी मुनव्वर फारूकी की जमकर तारीफ की. कंगना ने कहा कि मुनव्वर ने साबित कर दिया कि ये यहां तक आना वो डिजर्व करते हैं. इसलिये मुनव्वर सारी मुश्किलों को पार करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे.
कंगना का ये शो शुरुआत से ही हिट रहा. ओटीटी पर आने वाले इस शो ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. शो के आखिरी दिन कंगना ने इंस्टाग्राम पर बताया कि फिनाले एपिसोड ने 1 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. कंगना ने फोटो स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'ये कर दिया धमाका अभी तो शो के फिनाले की शुरुआत है.'
ये भी पढ़ें: Lock Upp के विनर मुनव्वर फारूकी का विवादों से रहा है नाता, परिवार को लेकर भी शो में खोले थे गहरे राज
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.