एंटरटेनमेंट
Shaktimaan के धमाकेदार Teaser में आने वाली सुपरहीरो सीरीज की पहली झलक देखने को मिल रही है.
डीएनए हिंदी: एक दौर की सबसे हिट सुपरहीरो सीरीज 'शक्तिमान' (Shaktimaan) की वापसी की चर्चाएं काफी समय से थीं. 90s के दौर में इस सीरीज में अभिनेता मुकेश खन्ना सुपरहीरो का किरदार निभाते नजर आए थे. वहीं, अब एक बार फिर से शक्तिमान को पर्दे पर देखने का फैंस का ये सपना सच होने वाला है. हाल ही में 'शक्तिमान' के नए वर्जन का टीजर (Shaktimaan Teaser) रिलीज हो गया है. इस टीजर में शक्तिमान का अलग अवतार देखने को मिल रहा है. ये टीजर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. इस पर मिल रहे रिएक्शन को देखकर मालूम होता है कि फैंस को ये काफी पसंद आने वाला है.
शक्तिमान का टीजर
हाल ही में 'शक्तिमान' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. इस 59 सेकेंड्स के टीजर में धरती का सैटेलाइट व्यू देखने को मिल रहा है. इसके अलावा एक शहर पर खतरे के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं. टीजर में 'शक्तिमान' का सूट और चश्मा दिखाई दे रहा है. इसके अलावा लिखा है- 'जब इंसानियत पर अंधेरा और बुराई छाने लगती है तो उसके लौटने का वक्त आ जाता है. भारत का सबसे मशहूर सुपरहीरो'. यहां देखें 'शक्तिमान' का टीजर-
ये भी पढ़ें- Gangubai Kathiawadi का पहला गाना 'ढोलीड़ा' आउट, आलिया भट्ट के इंटेंस लुक ने किया इंप्रेस
ये भी पढ़ें- Allu Arjun कैसे बने 'पुष्पा राज'? वायरल हुआ मेकओवर का वीडियो
सबसे बड़ी सीरीज
सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स इस सीरीज को तैयार कर रहा है. सोनी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया है कि सिल्वर स्क्रीन्स पर एक बार फिर 'शक्तिमान' नजर आने वाला है जिसके लिए स्टूडियो ने ब्रूइंग शॉट्स प्राइवेट लिमिटेड और मुकेश खन्ना भीष्म इंटरनेशनल संग हाथ मिलाया है. 'शक्तिमान' के राइट्स सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन ने खरीदे हैं. ये सीरियल मलयालम, तेलुगू और तमिल के अलावा यह हिंदी में रिलीज होगी. इस फिल्म को कई बड़े फिल्ममेकर्स मिलकर बनाएंगे. ये अपनी ही तरह का पहला सबसे बड़ा सुपरहीरो शो होने वाला है.