Advertisement

Mrs. India world Navdeep Kaur की ड्रेस ने कर दिया हैरान, कहां से आया ऐसा आइडिया?

नवदीप की ड्रेस देखेंगे तो लगेगा जैसे उन्होंने किसी सोने के सांप की खाल पहन ली है. इस ड्रेस की हाईलाइट इसका क्राउन या हैट है.

Mrs. India world Navdeep Kaur की ड्रेस ने कर दिया हैरान, कहां से आया ऐसा आइडिया?

Mrs. India World 2021 Navdeep Kaur

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Mrs India World 2021 Navdeep Kaur Mrs World 2022 के इंटनेशनल स्टेज पर पहुंच चुकी हैं लेकिन इससे पहले कि विनर का नाम अनाउंस हो नवदीप कौर अपने एक कॉस्ट्यूम को लेकर चर्चा में हैं. इसके लिए उन्हें काफी तारीफें मिल रही हैं. नवदीप का लुक हर तरफ चर्चा में है.

नवदीप का कॉस्ट्यूम 'कुंडलिनी चक्र' को ध्यान में रखकर बनाया गया था. इस ड्रेस का लुक सबके साथ शेयर करते हुए नवदीप ने लिखा, हम पेश कर रहे हैं मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2021 का नेशनल कॉस्ट्यूम जो कि कुंडलिनी चक्र से प्रेरित है. यह हमारे शरीर के चक्रों में एनर्जी की मूवमेंट को दिखाता है कि कैसे एनर्जी एक चक्र से होते दूसरे और आखिर में हमारे दिमाग तक पहुंचती है.

आप नवदीप की ड्रेस देखेंगे तो लगेगा जैसे उन्होंने किसी सोने के सांप की खाल पहन ली है. इस ड्रेस की हाईलाइट इसका क्राउन या हैट है जो कि सांप के मुंह की तरह है. इसके अलावा उनके जूते, हाथ में पकड़ी हुई स्टिक और कंधे पर दो सांप उन्हें एक अलग ही लुक दे रहा है. तस्वीरों में नवदीप का एटिट्यूड इस ड्रेस पर चार चांद लगा रहा है. इस चर्चित ड्रेस को एक इंडोनेशियन आर्टिस्ट और डिजाइनर @eggie_jasmin ने बनाया है.

 

यह भी पढ़ें: डांसिंग अंकल के बाद वायरल हुईं Dancing Aunty, डांस Video के जरिए दी Nora Fatehi को टक्कर 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement