Advertisement

Mouni Roy की शादी में मेहमानों के लिए रखी गई यह शर्त, सामने आई पूरी डिटेल

Mouni Roy की Wedding से जुड़ी डीटेल सामने आई है जिसमें मेहमानों की लिस्ट से लेकर शादी की तारीख तक शामिल है.

Mouni Roy की शादी में मेहमानों के लिए रखी गई यह शर्त, सामने आई पूरी डिटेल

मौनी रॉय

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं. 'नागिन' फेम ये एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्गटर्म बॉयफेंड से शादी करने जा रही हैं. वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी शादी (Mouni Roy Wedding) से जुड़ी कई डीटेल्स सामने आने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मौनी की शादी में मेहमानों को शामिल होने के लिए एक खास शर्त रखी गई है. इसके अलावा उनकी शादी की तारीख और वेन्यू से जुड़ी सामने आने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

रखी गई ये शर्त

मौनी रॉय अपने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे लेने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी की तारीख 27 जनवरी 2022 रखी गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मौनी रॉय की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों के लिए एक शर्त रखी गई है कि सभी को एंट्री से पहले अपनी RTPCR जांच रिपोर्ट जमा करवानी पड़ेगी.

मेहमानों की लिस्ट

इस रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मौनी और सूजर की शादी की रस्में बंगाली ढ़ंग से होंगी और ये रस्में गोवा के कैंडोलिम में होंगी. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 2 दिन तक चलने वालीं रस्मों में हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी शामिल होंगी. मौनी की शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे. मौनी और सूरज दोनों ने ही गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 50 लोग ही रखे हैं. वेडिंग सेरेमनी में सारे कोविड प्रोटोकॉल फॉलो किए जाएंगे. हालांकि, अभी तक रिसेप्शन से जुड़ी कोई डीटेल्स सामने नहीं आई है. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement