Advertisement

Mouni Roy की हल्दी सेरेमनी की PHOTOS LEAK, देखें कैसी लग रही है 'एक्स नागिन'

शादी गोवा में हो रही है और मौनी के सभी करीबी दोस्त और परिवार वाले वहां पहुंचे हुए हैं.

Mouni Roy की हल्दी सेरेमनी की PHOTOS LEAK, देखें कैसी लग रही है 'एक्स नागिन'

Mouni Roy wedding

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सेलेब्रिटीज अपनी शादी और खास मौकों पर पब्लिक से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन फिर भी नजरों से बच पाना मुमकिन नहीं होता. Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने भी लाख कोशिशें की थीं लेकिन फिर भी एक वीडियो वायरल हो ही गई थी. अब टीवी स्टार Mouni Roy के साथ भी कुछ ऐसा हुआ. मौनी ने अपनी और सूरज नांबियार की शादी की डिटेल्स तो शेयर की थीं लेकिन अबतक कोई तस्वीर देखने को नहीं मिली थी.

अब शादी हो और तस्वीरें न आएं ऐसा तो कैसे ही हो सकता है आखिर हर हाथ में मोबाइल है. इसी का फायदा उठाते हुए किसी ने तस्वीरें क्लिक की होंगी और अब मौनी की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जैसा कि आप देख सकते हैं मौनी रॉय पीले कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

 

कुछ और तस्वीरें भी हैं जिनमें मौनी ने सफेद स्टाइलिश सूट पहना है और उनके हाथों में मेहंदी लगी है. साफ है कि तस्वीरें तो शादी की ही हैं. बता दें कि यह शादी गोवा में हो रही है और मौनी के सभी करीबी दोस्त और परिवार वाले वहां पहुंचे हुए हैं. मौनी ने कोविड नियमों का पालन करते हुए कम ही लोगों को शादी का न्यौता दिया था.

 

खबरों की मानें तो मौनी बंगाली और साउथ इंडियन स्टाइल दोनों तरह के रीति-रिवाजों से शादी करेंगी. अगर आप अभी तक उनके होने वाले पति सूरज के बारे में नहीं जानते तो बता दें कि वह दुबई बेस्ड बैंकर और बिजनेस मैन हैं. मौनी और सूरज लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

1- याद हैं 'लगान' वाली Aamir Khan की 'गोरी मेम'? अब दिखती हैं और भी खूबसूरत

2- Ramayan की 'सीता' ने चूल्हे पर बनाया खाना, VIDEO देख लोगों याद आया 'वनवास'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement