एंटरटेनमेंट
Mouni Roy और Suraj Nambiar की शादी का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.
डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) के साथ सात फेरे ले लिए हैं. इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज की ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं. वहीं, दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज भी खूब वायरल हो रहे हैं जिनमें दोनों की शानदार कैमिस्ट्री नजर आ रही है.इस बीच हाल ही में मौनी और सूरज का एक रोमांटिक वीडियो (Wedding Video) जमकर ट्रेंड करता नजर आ रहा है. शादी की रस्मों के दौरान लिए गए इस वीडियो में सूरज अपनी बीवी मौनी को बाहों में उठाते नजर आ रहे हैं.
वायरल हुआ वीडियो
मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी पूरी शादी की झलक देखने को मिल रही है. वीडियो की शुरुआत में देखने को मिल रहा है रहा है कि जैसे ही मौनी सज-धज कर शादी के मंडप पर पहुंचती हैं सूरज उन्हें एक टक देखते रह जाते हैं. वीडियो में शादी की रस्मों से लेकर पूरे परिवार और मेहमानों का फोटो सेशन भी नजर आ रहा है. इस वीडियो के आखिर में सूरज नाम्बियार, मौनी को बाहों में लेकर रोमांटिक अंदाज में उठा लेते हैं. यहां देखें ये खूबसूरत वीडियो-
ये भी पढ़ें- Mouni Roy ने Suraj Nambiar संग लिए सात फेरे, मंडप से सामने आईं First Wedding Photos
गोवा में हुई शादी
बता दें कि मौनी रॉय बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में नाम कमाया है तो वहीं उनके पति सूरज नाम्बियार दुबई के जाने-माने बिजनेसमैन हैं. दोनों ने हिल्टन गोवा रिज़ॉर्ट में पारंपरिक मलयाली समारोह में शादी कर ली है. दोनों ने बंगाली रिति-रिवाजों से भी शादी की रस्में की हैं. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी.