Advertisement

Video: गृह प्रवेश से पहले इमोशनल हुईं Mouni Roy, देखें पति सूरज नाम्बियार का रिएक्शन

Mouni Roy के गृह प्रवेश के दौरान Suraj Nambiar मस्ती भरे मूड में दिखाई दिए.

Latest News
Video: गृह प्रवेश से पहले इमोशनल हुईं Mouni Roy, देखें पति सूरज नाम्बियार का रिएक्शन

मौनी रॉय

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने लंबे समय तक डेटिंग के बाद फाइनली 27 जनवरी को सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) संग रचा ली है. इसके बाद उन्हें चारों तरफ से फैंस और सेलेब्रिटीज की विशेज मिल रही हैं. इसके अलावा सूरज और मौनी की प्री-वेडिंग से लेकर शादी तक की कई तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हुए हैं. वहीं, हाल ही में मौनी के गृह प्रवेश (Grih Prvesh) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो इमोशनल होती नजर आ रही हैं. मौनी के इस वीडियो में उनके पति का रिएक्शन भी देखने लायक है.

वायरल हुआ वीडियो

मौनी रॉय के गृह प्रवेश से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें मौनी के पति सूरज उन्हें आंख बंद करके घर के दरवाजे के सामने तक लाते हैं और जैसे ही वो आंखें खोलते हैं वैसे ही मौनी गृह प्रवेश के इंतजामों को देखकर इमोशनल हो जाती हैं और अपने चेहरे पर हाथ रखते हुए इमोशन्स जाहिर करती हैं. वहीं, इसके तुरंत बाद ही सूरज मस्ती भरे अंदाज में डांस करने लगते हैं. यहां देखें वायरल हो रहा मौनी रॉय का ये वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @mounixworld

 

ये भी पढ़ें- B'day Spcl: सुपरहिट हीरो बनने के बाद भी चॉल में रहते थे Jackie Shroff, बताया टॉयलेट से जुड़ा किस्सा 

ये भी पढ़ें- जब Shahrukh Khan की पार्टी में अपना टिफिन लेकर पहुंच गए Aamir Khan, जानिए क्यों नहीं खाया खाना?

मौनी और सूरज का रोमांटिक अंदाज

इस वीडियो में मौनी रेड कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं और इसके साथ ही सूरज व्हाइट रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं. मौनी के गृह प्रवेश के दौरान अर्जुन बिजलानी के साथ कई और टीवी सेलेब्रिटीज भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में सूरज नाम्बियार, मौनी के गालों पर किस करते भी नजर आते हैं. इसके अलावा वीडियो में गृह प्रवेश के दौरान की गई सजावट भी नजर आती है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement