Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Monica Bellucci: 135 सालों तक जिंदा रहना चाहती हैं ये खूबसूरत हसीना? कहा- पैसा सबकुछ नहीं है

Monica Bellucci ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बढ़ती उम्र के साथ-साथ मिल रहे बेहतरीन फिल्मी मौकों के बारे में खुलकर बात की है.

Latest News
Monica Bellucci: 135 सालों तक जिंदा रहना चाहती हैं ये खूबसूरत हसीना? कहा- पैसा सबकुछ नहीं है

मोनिका बेलुची

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर इटैलियन एक्ट्रेस मोनिका बेलुची (Monica Bellucci) इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'मेमरी' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये फिल्म आज रिलीज हो गई है जिसमें अभिनेता लियाम नीसन अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं. इस फिल्म में मोनिका ने 'दवाना सीलमैन' का किरदार निभाया है जो एक बिजनेसवुमन है और बुरी तरह गंभीर क्राइम केसेस में डूबी हुई है. मोनिका ने हाल ही में वियॉन को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें खुलकर शेयर की हैं.

उम्र के साथ मिल रहे दिलचस्प किरदार

हॉलीवुड स्टार मोनिका ने अपनी लेटेस्ट फिल्म में ग्रे-शेड रोल प्ले किया है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म के जरिए वो जिंदगी भर निभाए अपने रोल्स की इमेज से बाहर निकलना चाहती हैं. मोनिका ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने वजन भी बढ़ाया है. फिल्म के ट्रेलर में मोनिका की किरदार 135 की उम्र तक जिंदा रहने की इच्छा जाहिर करती दिखती है. इसके बारे में पर्सनली उनकी क्या राय है ये पूछने पर मोनिका कहती हैं कि- 'उम्र बढ़ना अच्छी बात है. बढ़ती उम्र के साथ मेरे लिए नए किरदार निभाने के अवसर खुल गए हैं. मैं अब ऐसे दिलचस्प किरदार निभा पा रही हूं जो मुझे यंग एज में नहीं मिलते'.

 

 

ये भी पढ़ें- 10 साल तक Oscar में शामिल नहीं हो सकेंगे विल स्मिथ, थप्पड़ कांड के बाद एकेडमी ने लिया एक्शन

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस के साथ सोने का झूठा दावा करने के लिए अभिनेता को मिला 50 लाख का ऑफर, Meghan Markle से जुड़ा है मामला

पैसा सबकुछ नहीं कर सकता

मोनिका ने कहा 'फिल्म में मैं जो किरदार निभा रही हूं वो 135 सालों तक जीना चाहती है वो सबकुछ कंट्रोल करना चाहती है लेकिन आप जिंदगी के हर पहलू पर नियंत्रण नहीं रख सकते हैं. वो पैसे से सबकुछ कंट्रोल नहीं कर सकती. जहां तक 135 की उम्र तक जीने की बात है तो मैं असल में ऐसा कतई नहीं करना चाहती हूं. मैं उन सबसे कहना चाहती हूं जो उम्र को कंट्रोल करना चाहते हैं और हमेशा जिंदा रहना चाहते हैं... पैसा सबकुछ कंट्रोल नहीं कर सकता है'. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement