Advertisement

BTS मेंबर Jungkook के Instagram Post पर 2 मिनट में मिलियन लाइक, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

BTS ग्रुप मेंबर Jungkook के पोस्ट ने सोशल मीडिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. 2022 में यह उनका पहला पोस्ट है और 2 मिनट में ही उसके मिलियन लाइक्स हो गए.

BTS मेंबर Jungkook के Instagram Post पर 2 मिनट में मिलियन लाइक, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  BTS ग्रुप मेंबर Jungkook के नए साल के पहले पोस्ट ने ही रिकॉर्ड बना दिया. सिर्फ 2 मिनट में उनके पोस्ट को मिलियन लाइक्स मिले हैं. बता दें कि K-Pop स्टार के दुनिया भर में करोड़ों फैन हैं. भारत में भी यह कोरियन बैंड बेहद लोकप्रिय है. 

गिनीज बुक रिकॉर्ड भी बनाया 
सिर्फ 2 मिनट में मिलियन लाइक्स के साथ उन्होंने गिनीज बुक्स में रिकॉर्ड भी बना लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्राजील के Juilette Freire के नाम था. जोंगकुक की तस्वीर को देखते ही देखते 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया.

 

Sexiest International Man का खिताब भी जीत चुके हैं
बता दें कि साल 2020 में जोंगकुक को पीपुल मैगजीन के ऑनलाइन पोल में Sexiest International Man के लिए सबसे ज्यादा वोट मिले थे. जंगकुक दुनिया भर में अपने संगीत के साथ लुक्स के लिए भी मशहूर हैं. यही वजह है कि महज 2 मिनट में उनके फैंस ने उन पर लाइक्स की बौछार कर दी. 

पढ़ें: BTS मेंबर Jungkook ने बनाया लाइक्स का रिकॉर्ड, जानें क्यों हैं इतने लोकप्रिय

7 सदस्यों का बैंड है BTS
बता दें कि Rapper RM और Vocalist Jin को और Suga दिसंबर के आखिरी में कोविड पॉजिटिव हो गए थे. इस बैंड में कुल 7 सदस्य हैं. दुनिया भर में बैंड के चाहने वाले लोग हैं और पिछले कई सालों से बैंड के गाने ग्लोबल चार्ट में छाए हुए हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement